फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kovid Tika Express will be vaccinated across the district from tomorrow

कल से कोविड टीका एक्सप्रेस जिलेभर में लगाएगी टीका

Wed, 06 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kovid Tika Express will be vaccinated across the district from tomorrow
जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से अब कोविड टीका एक्सप्रेस चलाई जाएगी। इसके माध्यम से घर-घर जाकर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में दो जगहों (सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज) पर मेगा अभियान चलाकर देर रात तक टीकाकरण किया जाएगा। सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिगरा स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में 20 वैन चलाई जाएंगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इनके द्वारा मलिन बस्तियों में भी टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इस अभियान में केयर इंडिया के सहयोग है। यहां स्लॉट बुक कर और ऑन द स्पॉट पहुंचकर टीका लगवाया जा सकता है। केयर इंडिया के स्ट्रेटिजिक प्रोग्राम मैनेजर (एसपीएम) डॉ. संजय सुमन ने बताया कि प्रदेश में लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी के साथ ही वाराणसी में टीकाकरण किया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर निदेशक/मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सिगरा स्टेडियम में बने मेगा टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed