फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kitchen has modern cameras 'Nix' the

रसोई होगी आधुनिक कैमरे होंगे 'निक्स' के

Sun, 17 Jan 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kitchen has modern cameras 'Nix' the
विश्वनाथ मंदिर की मुख्य कार्यपालक समिति की बैठक में शनिवार को कई अहम फैसले लिए गए। बाबा के रसोई घर को आधुनिक बनाने के अलावा गर्भगृह से लेकर हुंडियों और अन्य प्वाइंट के कैमरे निक्स से लगवाने और निगरानी कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 बर्खास्त शास्त्रियों को मंदिर में रुद्राभिषेक या यजमानों के पूजापाठ कराने पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि भारत सरकार से अधिकृत नेटवर्किंग कंपनी निक्स विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ ही संसद और राष्ट्रपति भवन तक में यह जिम्मेदारी संभाल रही है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में दोपहर करीब 12 बजे हुई कार्यपालक समिति की बैठक में पिछली कार्यवाही पर अमल की समीक्षा की गई। मंदिर के गर्भगृह में लगे एसी और परिसर के वाटर कूलर, जेनरेटर को हटवाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बाबा के रसोईघर को आधुनिक बनाने और भंडार की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि गर्भगृह समेत 28 स्थानों पर अब निक्स के कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि निक्स की ओर से मंदिर का सर्वेक्षण भी कराया जा चुका है। ऐसे में उनके कैमरे लगाने की संस्तुति की जानी चाहिए। इससे हुंडियों की गिनती या चढ़ावे में हेराफेरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकेगा। इस पर समिति के सदस्यों ने सहमति जताई।
 
मंदिर में थर्माकोल के गिलास में जल लेकर बाबा को अर्पित किए जाने की शिकायत पर भी चर्चा की गई। इस पर रोक लगाने के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त गंगा जल और पात्र रखने का निर्देश दिया गया, ताकि भक्तों को बाहर से थर्माकोल के ग्लास लेकर आने की जरूरत न पड़े।

 मंदिर की निगरानी के लिए रोस्टर ड्यूटी के अनुसार तैनात किए जाने वाले चार मजिस्ट्रेटों के बारे में निर्देश दिया गया कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूप में बैठने की बजाए मंदिर परिसर में चक्रमण करते रहेंगे। इस मौके पर प्रभारी कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह, कार्यपालक समिति के सदस्य प्रदीप बजाज, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी आदि अफसर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed