फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kisan Nyay Rally: PM modi is roaming all over world but could not go to meet farmers said Priyanka Gandhi

किसान न्याय रैली: प्रधानमंत्री पूरी दुनिया घूम रहे, लेकिन किसानों से मिलने नहीं जा पाए- प्रियंका गांधी

Mon, 11 Oct 2021 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kisan Nyay Rally: PM modi is roaming all over world but could not go to meet farmers said Priyanka Gandhi
रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर कांड के बाद पूर्वांचल की जमीन पर सियासी तपिश नापने रविवार को वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश भाजपा की जागीर नहीं है। इसे आप सबने मिलकर बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार में दलित, अल्पसंख्यक, महिला और नौजवान सुरक्षित नहीं है। देश में केवल प्रधानमंत्री और सत्ताधारी व उनके खरबपति मित्र ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, हम किसी से डरने वाले नहीं है, हमें जेल में डालिए, कुचलिए, मगर गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक हम लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन


रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में कांग्रेस की किसान न्याय रैली में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां दुर्गा के मंत्रों से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश में सोनभद्र से लेकर लखीमपुर खीरी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब हम तक डटे रहेंगे। उन्होंने कहा, सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। देश नष्ट हो रहा है। बात अब चुनाव की नहीं है, देश को बचाने की है।
विज्ञापन


अगर दरवाजे तक विकास न आया हो तोसरकार बदलिए
उन्होंने कहा कि अपने अंतर्मन में झांकिए और खुद से सवाल पूछिए कि क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया? अगर जवाब नहीं है तो सरकार बदलिए। आपको आतंकवादी, आंदोलनजीवी और उपद्रवी कहने वालों को न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का दर्द नहीं जान रहे पीएम

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 300 दिन के आंदोलन में 600 किसानों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया घूम रहे हैं, मगर अपने देश के किसानों का दर्द जानने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी नहीं तय कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, जीएसटी से परेशान हैं, मगर किसानों की परेशानियों को पीएम ने नहीं देख रहे हैं।

जनता दुखी और त्रस्त, मित्र कमा रहे हजारों करोड़
प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 100 रुपये में पेट्रोल, 90 रुपये में डीजल और एक हजार में सिलिंडर मिल रहा है। जनता दुखी और त्रस्त है और पीएम मोदी के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ, लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज 16 हजार करोड़ में खरीदे और एक दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed