फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kisan

व्हाट्सएप ग्रुप पर होगा किसानों की समस्याओं का समाधान

Fri, 01 May 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
kisan
वाराणसी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसानों की समस्या का निपटारा अब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए मंडलीय कृषि रक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप ग्रुप नंबर भी जारी किया। जिसपर पूर्वांचल के किसान अपनी समस्या संबंधित अधिकारी तक घर बैठे पहुंचा कर ऑनलाइन समाधान करा सकते है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि लॉक डाउन के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा हैं। साल 2018 से लागू हुई पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जनपद के 2,53,617 किसान पंजीकृत हैं। फरवरी माह के आंकड़े के मुताबिक जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,33,236 पात्र किसानों में 1,97,062 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। जबकि 36,000 से भी ज्यादा किसान ऐसे हैं जिनके आवेदन में आधार और पासबुक दस्तावेज से जुड़ी कई समस्याओं के कारण इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय कृषि रक्षा अधिकारी अखिलेश चंद्र शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए जिले के लाखों किसानों ने पंजीकरण कराया। कई किसानों के आधार और पासबुक जैसे दस्तावेजों में असमानताएं पाई गई। जिस कारण हजारों किसान पात्र होने के बावजूद योजना के लाभ से वंचित है। हालांकि किसानों की इस समस्या का समाधान लगातार किया जा रहा था। मगर लॉक डाउन में कई किसान समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि कई किसान सरकार के किसान एप के माध्यम से अपनी त्रुटियां खुद सुधार ले रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए मंडल स्तर पर 9457613006 और जिले के किसानों के लिए 9415856170 व्हाट्सएप ग्रुप का नंबर जारी किया है। इसपर किसान आधार और पासबुक से जुड़ी समस्या का सुधार करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed