{"_id":"5fd668ec37056542531ddda7","slug":"kisan-andolan-alert-in-view-of-demonstration-of-farmers-organizations-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: किसान संगठनों और सपा के प्रदर्शन के मद्देनजर एलर्ट, जिले के सभी थानेदारों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: किसान संगठनों और सपा के प्रदर्शन के मद्देनजर एलर्ट, जिले के सभी थानेदारों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश
Mon, 14 Dec 2020 12:48 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
किसान का आंदोलन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के नेशनल हाईवे जाम करने के ऐलान और समाजवादी पार्टी के मद्देनजर आज वाराणसी जिले के थानेदारों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने कहा है कि राजमार्गों से संबंधित थानों के थानेदार यह सुनिश्चित करेंगे कि आम आदमी को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठन एक अरसे से आंदोलित हैं। इसी क्रम में किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि सोमवार को वह भूख हड़ताल करने के साथ ही नेशनल हाईवे जाम करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी घोषणा की है कि सोमवार को किसानों के समर्थन में वह केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसे लेकर एसएसपी अमित पाठक ने सभी क्षेत्राधिकारियों को थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के संपर्क में रह कर सक्रिय रहने को कहा है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर यूपी 112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल भी चक्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन