{"_id":"60be73378ebc3eb602032f11","slug":"kiran-from-shivdasha-and-seema-devi-from-deura-became-the-head-unopposed-city-news-vns593597621","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी के बाद शिवदशा और देउरा के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी के बाद शिवदशा और देउरा के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त सीटों पर 12 जून को मतदान होगा। इसके लिए नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन सोमवार को हुआ। नाम वापसी के बाद आराजी लाइन ब्लॉक के देउरा गांव और चिरईगांव ब्लाक के शिवदशा गांव की प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार जिला पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए 15 नामांकन हुए थे। इसमें किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। प्रधान की 5 सीटों के लिए 21 नामांकन हुए थे। इनमें से 10 ने नाम वापस ले लिया। इसके चलते दो गांवों के प्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों के 3573 पदों के लिए कुल 3736 नामांकन हुए थे। 126 नामांकन वापस लेने के बाद 207 सीटों पर चुनाव होगा। किरन देवी शिवदशा की निर्विरोध ग्राम प्रधान बनी। इनके देवर कि नाम वापसी के बाद इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं आराजी लाइन के ग्राम सभा देउरा गांव में प्रधान पद के लिए रिक्त पद पर सीमा देवी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। सीमा देवी के पति विपिन कौशल गांव के प्रधान चुने गए थे। कोरोना होने के कारण पिछले महीने उसकी मौत हो गई थी। गांव के लिए प्रधान पद हेतु पुन: मतदान होना था। चुनाव के लिए सीमा देवी सहित गांव के दो अन्य लोगों ने भी नामांकन किया था।
आठ गांव के 13 वार्ड खाली रह गए हैं। तातेपुर, कमौली, धोबही, कुकुढा, परानापुर, मिल्कोपुर, बबराई गांव के 13 वार्ड खाली हैं। सृष्टि गांव में प्रधान पद के लिए 3 प्रत्याशियों में टक्कर है। छितमपुर में सास ने नामांकन वापस लिया। अब बहुत चुनाव लड़ेगी। हरहुआ में 226 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सेवापुरी के 9 गांवों में चुनाव होगा।
विज्ञापन
इनसेट---------
चुनाव प्रशिक्षण से 34 अनुपस्थित, आज पेश नहीं तो कार्रवाई तय
मतदान कार्मिक, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। प्रशिक्षण सोमवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज एवं रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज में दिया गया। कुल 1000 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रथम पाली में कराया गया। प्रशिक्षण में कुल 30 मतदान का कार्मिक अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने निर्देशित किया कि 8 जून को विकास भवन में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराये अन्यथा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सर्किट हाउस में भी बैठक में 18 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 88 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग कराई गई। जिनमें 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे।