{"_id":"5f4019028ebc3e3d1850c8e8","slug":"killing-of-farmer-by-hitting-with-shovel-varanasi-news-vns5427072139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से प्रहार कर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़े से प्रहार कर किसान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ेवल बिन्दपुरवा में गड़ई नदी के किनारे मड़हे में अधेड़ की फरसे से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका।
क्षेत्र निवासी मुन्नीलाल बिंद (55) की पत्नी की कुछ दिनों पूर्व मौत हो चुकी है। मुन्नी लाल की भड़ेवल बिन्दपुरवा बस्ती के सिवान में तीन बिस्वा भूमि है। वह मड़हा लगाकर खेती करता था। बृहस्पतिवार की रात भोजन कर वह मड़हे में आराम कर रहा था। रात में उसकी गले पर फावड़ा से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पैर पर भी चोट का निशान मिले हैं। उसको कोई पुत्र नहीं था। मुन्नीलाल के तीन भांजे शिवपूजन बिंद, लालव्रत व रामटहल है। जानकारी मिलने पर उसके रिश्तेदार पहुंचे। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव और थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने भी छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना फावड़ा बरामद हुआ। आशनाई और जमीन विवाद हत्या की चर्चा है।
कोट...
मड़हे में अधेड़ की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- सुशील कुमार यादव, सीओ चुनार।
---