फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Killing of a teenager in Sonbhadra burnt dead, dead body found in farm on river bank

सोनभद्र में किशोर की हत्या कर शव जलाया, नदी के किनारे खेत में मिला शव

Sun, 19 Jan 2020 07:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Killing of a teenager in Sonbhadra burnt dead, dead body found in farm on river bank
पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज क्षेत्र के ओरगाई गांव में बेलन नदी के किनारे शनिवार की रात किशोर का जला शव मिला। परिवार वालों ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

शनिवार की रात करीब दस बजे औरगाई गांव में बेलन नदी के किनारे से होकर जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का जला शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा पहुंच गए। शव के पास ही दो बोतलें मिलीं, जिससे पेट्रोल की गंध आ रही थी। पास में ही चप्पल भी मिली। साइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली।

विज्ञापन


शव की पहचान ओरगाई गांव निवासी विकास देव पांडेय (17) पुत्र उमाशंकर देव पांडेय के रूप में हुई। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह शाम छह बजे घर से साइकिल लेकर टेंट हाउस पर जाने के लिए निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। विकास पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पढ़ाई नहीं करता था। उसके पिता किसान हैं। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed