फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India University Games will be promoted lines of G-20

Varanasi News: जी-20 के तर्ज पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हो प्रचार प्रसार

Tue, 11 Apr 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Khelo India University Games will be promoted lines of G-20
फोटो
विज्ञापन

जी-20 के तर्ज पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का होगा प्रचार-प्रसार

21 मई से खेल शुरू करने की तैयारी, होटल और आवास बुक करने में जुटे
एक सप्ताह तक प्रतियोगिता में 403 खिलाड़ी और निर्णायक करेंगे शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रचार-प्रसार जी-20 के तर्ज पर स्कूल और विश्वविद्यालय में होगा। 21 मई से आयोजन की तैयारी है। आईआईटी बीएचयू में एक सप्ताह तक योग और कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सोमवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजन, खिलाड़ियों के रहने खाने, आने-जाने का खाका तैयार किया गया।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से पहली बार वाराणसी में योग और कुश्ती प्रतियोगिता होगी। आईआईटी बीएचयू के दो मंजिला इंडोर बैडमिंटन हॉल को चुना गया है। तीन दिनों तक योग और इसके बाद कुश्ती होगी। अलग-अलग विश्वविद्यालयों के 96 योग और 240 खिलाड़ी कुश्ती में हिस्सा लेंगे। बीएचयू में समेस्टर परीक्षा होने के कारण खिलाड़ियों के लिए बीएचयू छात्रावास के कुछ कमरों के अलावा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के अतिथि गृह, बीएचयू के आसपास के होटल, काशी विद्यापीठ के छात्रावासों को वैकल्पिक रखा गया है।
विज्ञापन

200 स्वयंसेवक होंगे तैनात
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। खिलाड़ियों को खेल स्थल पर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर ई बसें तैनात होंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। 200 से अधिक स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

403 लोग करेंगे शिरकत
योग के 96 (48 महिला और 48 पुरुष) 240 कुश्ती के (80 महिला और 160 पुरुष) खिलाड़ियों के अलावा योग के 19 कुश्ती के 48 सहायक कर्मचारी भी प्रतियोगिता में निर्णायक सहित अन्य भूमिका में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article