फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India concludes in varanas CM Yogi said Double engine government providing sports facilities

खेलो इंडिया का समापन: वाराणसी में सीएम योगी बोले- गांव-गांव में खेल सुविधाएं दे रही डबल इंजन की सरकार

Sat, 03 Jun 2023 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

बीएचयू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदक विजेताओं को बधाई दी।

विज्ञापन
Khelo India concludes in varanas CM Yogi said Double engine government providing sports facilities
खेलो इंडिया के समापन समारोह में सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ साल में भारत में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के हिस्सा लेने के साथ पदक जीतने का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गांव-गांव में खेल सुविधाएं देने का काम कर रही है। हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान की सुविधा देने के साथ गांवों के खेल मैदान ओर शहरों के पार्क में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा जिलों में युवा दल और महिला मंगल दल को 65 हजार स्पोर्ट्स किट देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को बीएचयू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ओडिशा रेल त्रासदी में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सीएम ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


पीएम के संकल्प को खेलो इंडिया अभियान से मिली गति
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो सौ से ज्यादा विश्वविद्यालयों के चार हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने कौशल व सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों में देश को महाशक्ति बनाने के संकल्प को खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अर्बन नक्सलियों पर निगाह रखे पुलिस: वाराणसी में सीएम योगी बोले- दागी व्यक्ति को ना मिले कोई ठेका या पट्टा

खेलो इंडिया गेम्स बना उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स एक उदाहरण बन गया है जिसमें पूरी तत्परता से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए खेलों के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की। मुख्यमंत्री ने तीसरे खेलो इंडियन यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) में उत्तर प्रदेश को मेजबानी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय युवा मामले और खेल और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed