फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police keep eye on Urban Naxalites CM Yogi said in Varanasi tainted person should not get any contract

अर्बन नक्सलियों पर निगाह रखे पुलिस: वाराणसी में सीएम योगी बोले- दागी व्यक्ति को ना मिले कोई ठेका या पट्टा

Sat, 03 Jun 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 10:10 PM IST
सार

एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। 

विज्ञापन
Police keep eye on Urban Naxalites CM Yogi said in Varanasi  tainted person should not get any contract
वाराणसी में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के साथ ही अर्बन नक्सलियों पर विशेष निगाह रखने की जिम्मेदारी पुलिस को दी है। साथ ही कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। अपराधी व माफिया को आर्थिक रूप से कमजोर करने की मुहिम जारी रखनी है। दागी व्यक्ति को ठेका या पट्टा नहीं मिलना चाहिए। इसकी सतत निगरानी जरूरी है।

विज्ञापन


सीएम योगी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए। सबसे पहले विकास कार्यों की समीक्षा की, फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। खेलो इंडिया गेम्स के समापन व खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भी हिस्सा लिया। सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ओवरलोडिंग की समस्या को गंभीर बताया और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से तत्काल इस पर रोक लगाने को कहा।

विज्ञापन

पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मी फुट पेट्रोलिंग करें। पीआरवी-112 और बेहतरीन तरीके से काम करे। इससे आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। सरकार सेफ सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। कमिश्नर गोवर्धन योजना को ठीक से संचालित कराएं। बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ NBW जारी, इस मामले में कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

शहर में और लगवाएं कैमरे

Police keep eye on Urban Naxalites CM Yogi said in Varanasi  tainted person should not get any contract
वाराणसी में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों से बात की जाए। सहयोग से ही शहर में और कैमरे लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इसके जरिये अवैध वसूली व अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन रोका जाएगा। जो भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और बेहतर बनाएं

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में हुई चूक का संज्ञान भी लिया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आंदोलित  किसानों को दें नई दर से मुआवजा

ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन के लिए आंदोलित किसानों के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। मुख्यमंत्री ने वीडीए उपाध्यक्ष से कहा है कि किसानों को नई दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को तत्काल किसानों की समस्याओं का समाधान और आंदोलन खत्म कराने की जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री के समक्ष पिंडरा क्षेत्र में बने आईटीआई की खराब गुणवत्ता का मामला उठाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और जिलाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का किया दर्शन पूजन

Police keep eye on Urban Naxalites CM Yogi said in Varanasi  tainted person should not get any contract
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी और अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन बाद अधिकारियों से कहा कि यहां श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed