{"_id":"6811185a6c06a740fd081034","slug":"khaki-will-identify-rohingya-or-bangladeshis-hawkers-will-be-verified-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रोहिंग्या या बांग्लादेशियों की पहचान करेगी खाकी, फेरी वालों का होगा सत्यापन, सीपी का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रोहिंग्या या बांग्लादेशियों की पहचान करेगी खाकी, फेरी वालों का होगा सत्यापन, सीपी का निर्देश
Wed, 30 Apr 2025 12:33 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:33 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ने की गोमती जोन की अपराध व यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करें इसके साथ ही फेरी वालों का भी सत्यापन कराएं। कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए मानकों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को गोमती जोन की अपराध व यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मंदिरों और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर फेरीवालों व भिक्षुकों के वेश में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करें।
विज्ञापन
विशेष चेकिंग में लोगों का सत्यापन कर अवैध रूप से निवास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। रेलवे ट्रैक, सड़क किनारे समेत अन्य खुले स्थानों में अस्थाई तौर पर रहने वालों का सत्यापन करें। बिना सत्यापन किराये पर रहने वालों की जांच करें।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि गंगा घाटों, बीएचयू परिसर और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन न हो। गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा व जुएं के नेटवर्कों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करें। होटल, लॉज, ढाबे पर किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियां पाई जाने पर कार्रवाई करें। गोमती जोन के थाना, चौकी प्रभारियों व बीट उप निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (गोमती) आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी., एडीसीपी (प्रोटोकॉल एवं मुख्यालय) सुशील कुमार गंगा प्रसाद रहे।