फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   khadi product exhibition start in varanasi

फैशन के आधुनिक रंगों के साथ बनारस में खादी प्रदर्शनी का आगाज

Wed, 31 Jan 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 31 Jan 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
khadi product exhibition start in varanasi
उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के सजे स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
खादी की पहचान को मजबूती देने और उसको बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड मंडल कार्यालय की ओर से 15 दिवसीय ‘खादी उत्सव-2018’ का आगाज बनारस में हुआ। मंगलवार को इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खादी के उत्पादों को घर-घर तक पहुंचाना है जिससे कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रयास से अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके।
विज्ञापन


चौकाघाट स्थित अर्बन हॉट परिसर में मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कुल 80 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, बंगाल और जम्मू-कश्मीर के भी स्टॉल सजे हैं। इन स्टॉलों पर ऊनी शाल, सिल्क की साडिय़ां, सूती खादी के वस्त्र, कंबल, कुर्ता, गद्दा, रजाई, चादर, सदरी, गमछा, कारपेट के अलावा सिल्क, मटका, तोसा सिल्क, गरद, मूंगा सिल्क, कटिया, कश्मीर की हस्तशिल्प सूती, ऊनी, पश्मीना शाल व अन्य ऊनी वस्त्र, मधुबनी बिहार की मसलिन खादी, पश्चिम बंगाल की चंदेरी साड़ी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में ग्रामोद्योग उत्पादों में जैम, जेली, अचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीनए फर्नीचर, आलमारी, बक्सा, आयुर्वेदिक औषधि, दर्द निवारक तेल आदि भी उपलब्ध हैं। खादी बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना, विपणन में सहायता और बिक्री के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में दोपहर 12 से रात 8 बजे तक खरीदी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed