फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   keshav prasd maurya said that varanasi set new record in municipal election

निकाय चुनाव को लेकर बोले डिप्टी सीएम- बनारस को सूबे में बनाना है रिकार्ड, अभी से जुटें कार्यकर्ता

Mon, 09 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Oct 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
keshav prasd maurya said that varanasi set new record in municipal election
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का कहा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में जीत का रिकार्ड बनाना है। कार्यकर्ता ऐसी जीत दर्ज करें, जो इतिहास बन जाए।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। रविवार दोपहर हेलीकॉप्टर से वाराणसी के पुलिस लाइन पहुंचने के बाद मौर्य सीधे सर्किट हाउस गए।
विज्ञापन


सर्किट हाउस के हाल की मीटिंग में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मौर्य ने उनका परिचय पूछा और दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बताया कि दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में महाशक्ति बनेगा और योगी आदित्यनाथ की अगुआई में उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्धि और विकसित प्रदेश बनेगा।
मौजूदा दौर को पार्टी के लिए सबसे बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि निक ाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा।

बाद में होने वाले सहकारिता चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। कहा, सरकार सारे फैसले जनहित में ले रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान संगठन के लोग और सरकार रखेगी।

कार्यकर्ताओं के फीडबैक को पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहना चाहिए। बैठक में एक कार्यकर्ता ने पूछा कि क्या कौशांबी में भी कुछ विकास होगा तो मौर्य ने इसका जवाब नहीं दिया।

स्वदेशी अपनाएं भारत को विश्व गुरु बनाएं

keshav prasd maurya said that varanasi set new record in municipal election
उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा। कहा, दीपावली पर इतनी खरीदारी स्वदेशी वस्तुओं की इतनी खरीदारी करिए कि सामान कारीगरों और शिल्पियों के के घर-परिवार भी दिवाली की खुशियां मनाई जाएं।

मौर्य रविवार को सांस्कृतिक संकुल चौका घाट में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करने आए थे। दस दिवसीय मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच की ओर से किया गया है।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के बाद से ही मेक इन इंडिया के जरिए गरीबों को बड़े स्तर पर बाजार मुहैया कराया है। विश्व व्यापार में स्वदेशी उत्पादों को बाबा रामदेव ने काफी ऊंचाईयां दी है।

अन्य संस्थाएं और लोग भी स्वदेशी के लिए काम कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि कुम्हार के घर का दीया जलाएं। चीनी झालरों का कम से कम इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed