फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad maurya arrives in adgadanand ashram at mirzapur

मिर्जापुरः डिप्टी सीएम को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने पढ़ाया राजनीति का पाठ

Mon, 23 Jul 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 23 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya arrives in adgadanand ashram at mirzapur
स्वामी अड़गड़ानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में सोमवार को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रामायण और गीता सुनाकर राजनीति का पाठ पढ़ाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह मां विंध्यवासिनी और स्वामी जी के दर्शन कर जिले का सर्वांगीण विकास करने आए हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11.05 पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरे। उन्होंने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। स्वामी अड़गड़ानंद ने उप मुख्यमंत्री को रामायण एवं गीता का पाठ सुनाया।
विज्ञापन


माता सीता के वन जाने से लेकर लवकुश के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़कर लाने तक की कथा सुनाई। कहा कि अयोध्या की सेना समेत सभी योद्धाओं को पछाड़ने के बाद जब लवकुश ने श्रीराम से पूछा कि जिनको आप पवित्र जानते थे, उन माता सीता को एक अयोध्यावासी के कहने पर राज्य से निकल देना कहां की नीति है? इस पर श्रीराम ने कहा कि इसका उत्तर केवल राज्य की प्रजा ही दे सकती है। स्वामी जी ने उप मुख्यमंत्री को प्रवचन के माध्यम से राजनीति की शिक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed