फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kejriwal's tongue skidded times

कई बार फिसली केजरीवाल की जुबान

Thu, 08 Dec 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 Dec 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's tongue skidded times
केजरीवाल
बेनियाबाग मैदान में बुधवार को आम आदमी पार्टी की सभा के दौरान कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जुबान फिसली। इस दौरान उन्होंने शब्दों की मर्यादा का ध्यान नहीं रखा और कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जो सार्वजनिक मंच से सामान्यत: राजनेता नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि मेरे एक दोस्त ने कहा है कि अपने बेटे को कह कर मरूंगा कि काले...को वोट दे देना मगर बीजेपी को मत देना। इसी तरह उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अपने बाप को बेच कर खा जाएं। देश छोड़ कर भागे विजय माल्या और युवतियों की तस्वीरों को लेकर भी उन्होंने असंसदीय बातें कहीं। केजरीवाल का भाषण खत्म होने के बाद उनके शब्दों को लेकर भीड़ में मौजूद लोगों में खासी चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन



दूसरी तरफ, सभा में मौजूद लोग मान रहे थे कि सपा-बसपा भी केजरीवाल के निशाने पर होंगे। मगर भाषण के दौरान उनके निशाने पर सिर्फ पीएम मोदी रहे। दो-तीन बार उन्होंने कांग्रेस की भी चर्चा की लेकिन सपा सरकार और पूर्व की बसपा सरकार में भ्रष्टाचार का उन्होंने जिक्र नहीं किया। सभा को उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी नरेश यादव, प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, पूर्वांचल सचिव सत्येंद्र तिवारी, यूथ विंग केप्रदेश अध्यक्ष शगुन त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महमूद रहमानी, क्रांतिकारी कवि शहनाज हिंदुस्तान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



केजरीवाल ने कहा, हाल ही में बीजेपी नेता अरुण जेटली, नितिन गडकरी और महेश शर्मा के यहां करोड़ों रुपये में शादियां हुई। मोदीजी ने आम आदमी को ढाई लाख में शादी करने की बात कही है और त्याग की नसीहत देते हैं। बीजेपी के लोग त्याग करें और शादी ढाई लाख में कराएं तो हम सवा लाख में करेंगे। सभा में 21 जिलों के संयोजक और कार्यकर्ता शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और नोटबंदी को मुद्दा बनाया जाएगा। इसके लिए केजरीवाल की तीन जनसभाआें की योजना बनाई थी। एक दिसंबर को मेरठ में सभा हो चुकी है, जबकि 18 को लखनऊ में प्रस्तावित है। पार्टी ने अल्पसंख्यक और युवा वर्ग पर भी फोकस किया है। सभा के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुहल्लों में सबसे ज्यादा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरविंद केजरीवाल की सभा के विरोध में बुधवार को लहुराबीर आजाद पार्क में जनसभा हुई। विरोध करने वाले मुहम्मद अहमद रजा कमाली ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के शहर में छह दिसंबर के अगले दिन इस तरह का कार्यक्रम उचित नहीं है। समाज में वैमनस्ता, सांप्रदायिक उन्माद फैलाना बंद किया जाए।    कार्यक्रम से पूर्व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र विक्रम सिंह ने की। इस मौके पर गौरव रघुवंशी, कलीम अशरफ, शिव कुमार श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, नवीन श्रीवास्तव, मोहम्मद कौशिक, अलहमदुल्लीला, विशाल गुप्ता आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed