फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keeping of cameras in fair monsoon in kashi

कैमरों की निगहबानी में सावन मेला

Sat, 25 Jul 2015 02:02 AM IST
Keeping of cameras in fair monsoon in kashi
Keeping of cameras in fair monsoon in kashi Updated Sat, 25 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Keeping of cameras in fair monsoon in kashi
वाराणसी। कांवरियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा होगा। कांवरियों की ओर से किए जाने वाले बवाल को रोकने और हालात पर काबू पाने के लिए पीएसी और क्विक रेस्पांस टीम की तैनाती की जाएगी। भीड़ वाले इलाकों और प्रमुख शिवालयों के पास सीसी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। कांवरिया मार्गों पर पुलिस लगातार वीडियोग्राफी कराएगी। जिलों की सीमा पर ही डीजे रोक दिया जाएगा। एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मातहतों को इस बाबत जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के बाद एडीजी ने बताया कि कांवरियों के यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। घायल और बीमार कांवरियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पुलिस को संयमित रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशीलता को देखते
विज्ञापन


हुए संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात किए जाएंगे। कांवरिया शिविरों की जांच की जाएगी। भीड़ वाले जगहों पर एंटी सेबोटाज चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में आईजी जोन अमरेंद्र सिंह सेंगर, वाराणसी,विंध्याचल और आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी तथा वाराणसी जोन मेें शामिल जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed