फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's mischievousness, Banarasi's fun reflected in 100 pictures

Varanasi News: 100 चित्रों में झलका काशी का फक्कड़पन, बनारसी मौज-मस्ती

Mon, 18 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kashi's mischievousness, Banarasi's fun reflected in 100 pictures
- बनारस-द एसेंस ऑफ काशी छायाचित्र प्रदर्शनी हुई शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बनारस-द एसेंस ऑफ काशी छायाचित्र प्रदर्शनी में बनारस के रंग और रस से दर्शक रूबरू हुए। 100 से अधिक फोटोग्राफ्स में बनारसी मौज-मस्ती, फक्कड़पन और बिंदास जीवनशैली के रंग देखने को मिले। रविवार को कलाविद एवं समीक्षक डॉ. राधाकृष्ण गणेशन की छायाचित्र प्रदर्शनी गिरजाघर स्थित जोगाई बनारस आर्ट गैलरी में शुरू हुई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. मारुति नंदन तिवारी, वरिष्ठ कार्टूनिष्ट विनय कूल, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने दीप जलाकर किया। कैमरे में कैद तस्वीरों के जरिये मौन मुखरित हो उठा। छायाचित्रों में निरंतर परिवर्तनशील बनारस को सहजता से दिखाया गया है। तस्वीरों में घाटों पर बनारस की जीवन-शैली, श्रद्धा-भक्ति है, आस्था है। गंगा में डुबकी लगाते स्नानार्थियों का आनंद देखते बना। ध्यान में मग्न योगियों, साधुओं, संन्यासियों का शांत रस, भजन-पूजन करते, माला फेरते भक्तों का भक्ति रस, सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते नर-नारियों का श्रद्धा में विलीन करुणा रस, घाटों की सीढ़ियों में बैठकर हास्य-विनोद करते लोगों का हास्य रस भी नजर आया। मुख्य अतिथि प्रो. मारुति नंदन ने कहा यह छायाचित्र प्रदर्शनी मौन की यात्रा को स्वर देने की कोशिश है। इस दौरान न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वीएन मिश्रा, राजेश जोगाई, उमेश जोगाई, कन्हैया लोहिया, मार्जित भास्कर, रवि अग्रहरि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed