फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's entrepreneurs bid farewell to the Additional Commissioner

Varanasi News: काशी के उद्यमियों ने अपर आयुक्त को दी विदाई

Fri, 02 Jan 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kashi's entrepreneurs bid farewell to the Additional Commissioner
काशी के उद्यमियों ने अपर आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह की विदाई समारोह में किए गए सम्मानित। स्र
उद्योग विभाग के अपर आयुक्त उमेश कुमार सिंह के मेरठ ट्रांसफर पर काशी के उद्यमियों ने विदाई दी। रथयात्रा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंह के वाराणसी में 15 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और द स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में किया औद्योगिक विकास सराहनीय है। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि उद्यमियों को कभी भी अपने कार्य के लिए फाइल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इस दौरान अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, राजेश भाटिया, अभय शाह, पंकज अग्रवाल, राहुल मेहता, विपिन अग्रवाल, मनीष कटारिया समेत कई उद्यमी मौजूद रहे। उद्योग विभाग में उपायुक्त रहे मोहन कुमार शर्मा को संयुक्त आयुक्त बनने पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने बधाई दी। संगठन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त उद्योग के पद पर रहते हुए मोहन कुमार शर्मा ने पिछले लगभग 4 वर्षों में वाराणसी के उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया था। अब संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मंडल बनाए जाने पर पूरे वाराणसी मंडल ( वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर) के उद्यमियों को उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed