{"_id":"643467565319941b5e0a7296","slug":"kashis-daughters-shine-with-two-gold-medals-varanasi-news-c-20-vns1013-148407-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो स्वर्ण पदकों के साथ चमकी काशी की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो स्वर्ण पदकों के साथ चमकी काशी की बेटियां
विज्ञापन
फोटो
दो स्वर्ण पदक के साथ चमकीं काशी की बेटियां
प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेबी पाल और प्रियंका सरोज ने दोहरी जीत के साथ दो स्वर्ण और दो रजत पदकों पर कब्जा जमाया। यूपी एथलेटिक्स संघ की ओर से लखनऊ में सोमवार को 57वें जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नौ से 10 अप्रैल तक प्रतियोगिता में जिले के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कुल नौ खिलाड़ियों ने 11 पदकों पर कब्जा जमाकर काशी का मान बढ़ाया है।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि प्रियंका ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक के साथ दोहरी जीत दर्ज की। बेबी ने पांच हजार मीटर में स्वर्ण और तीन हजार मीटर में रजत पदक हासिल किया। आंचल चौहान ने 1500 मीटर दौड़ में, ऐश्वर्या उपाध्याय ने 100 मीटर बाधा दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रवि कुशवाहा, 400 मीटर में अक्षत कुमार, पांच हजार मीटर में रोहन और 400 मीटर बाधा दौड़ में शत्रुधन ने दूसरा स्थान हासिल किया। आशीष पाल ने तीन हजार मीटर में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।