फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's daughters created history in boxing, won two trophies

Varanasi News: मुक्केबाजी में काशी की बेटियाें ने रचा इतिहास, दो ट्रॉफी जीती

Sun, 06 Oct 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Kashi's daughters created history in boxing, won two trophies
अंडर-14 और 18 आयुवर्ग में ग्लेनहिल स्कूल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चिरईगांव। नेवादा के हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय ईस्ट जोन सीबीएसई मुक्केबाजी प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हुई। ग्लेनहिल स्कूल की बालिका टीम ने 10 अंक के साथ अंडर-14 और 18 आयुवर्ग में जीत हासिल की। पहली बार वाराणसी की बालिका टीम ने दो वर्ग की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में यूपी, बिहार और झारखंड के 170 स्कूलों के 850 मुक्केबाजों ने दम दिखाया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसएन यादव व डायरेक्टर शशिबाला ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में आरपीएस नवादा की टीम ने 10 अंक, अंडर-17 में विष्णु भगवान स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संत अतुलानंद के मुक्केबाज यस मिश्र, शीएट कॉलेज के कृष्ण कुमार और आदित्य गुप्ता, डिवाइन स्कूल के सन्नी यादव, आरपीएस स्कूल के अंकुश कुमार, डीपीएस के मोहित कुमार, आरपीएस स्कूल नवादा के अंकुश कुमार, हैप्पी माडल कुरहुआं की प्रति सिंह यादव, अदिति सिंह, अन्नया ने स्वर्ण पदक जीता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या जया सिंह, अजय सिंह, प्रिंस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article