फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi wood craftsmen will make wooden toys on PM Modi

पीएम मोदी के आह्वान पर काशी के काष्ठ शिल्पी बनाएंगे लकड़ी के खिलौने, दुनिया भर में छोड़ेंगे अपनी छाप

Tue, 02 Mar 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kashi wood craftsmen will make wooden toys on PM Modi
लकड़ी के खिलौने। - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों टॉय फेयर के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के विकास को बढ़ावा देने वाले खिलौने बनाने का आह्वान किया था। इस पर काशी के हस्तशिल्पियों ने अमल करते हुए लकड़ी के आकर्षक खिलौने बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह खिलौने हिंसक मनोवृत्ति नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार बच्चों के मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देने वाले होंगे।

विज्ञापन


मनोचिकित्सकों का भी कहना है कि खिलौने बच्चों के मन-मस्तिष्क पर बहुत प्रभाव डालते हैं। बच्चों को शुरू में जो खिलौने खेलने के लिए मिलते हैं, उनके मन में उसी तरह के भाव भी उत्पन्न होते हैं। बच्चे खिलौने देखकर ही खुद को उसी तरह ढालने लगते हैं। इस समय बाजार में बहुत तरह के खिलौने मौजूद हैं। जिनमें शिक्षा, मनोरंजन से लेकर मारधाड़ करने वाले खिलौने खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन


मनोचिकित्सकों के अनुसार बच्चों को हमेशा से आकर्षक खिलौने पसंद आते हैं। जिससे खिलौना निर्माताओं की भी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने लाभ के साथ यह भी देखें कि जो खिलौने तैयार हो रहे हैं, उसका बच्चों के मन मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कभी ऐसे खिलौने न बनाएं, जिससे बच्चों के मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। जिस तरह चीन के बने खिलौने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को लुभा रहे हैं टॉम एंड जैरी, छोटे भीम के गुल्लक
कश्मीरीगंज के शिल्पी राज कुंदेर ने बताया कि इस समय बच्चे मोबाइल प्रेमी हो गए हैं। वीडियो में वह टॉम एंड जैरी, छोटा भीम सहित कई ऐसे कार्टून देखते हैं। उसी तरह ही उन्हें खिलौने भी चाहिए होते हैं। यह देखते ही काशी के काष्ठ शिल्पी टॉम एंड जैरी के पेन स्टैंड, ज्योमेट्री बाक्स, गुल्लक सहित कई आकर्षक लकड़ी के खिलौने बना रहे हैं। इसके अलावा मोटर कार, आटो, ट्रक, रिक्शा और दाना चुगती हैंगिंग चिड़ियां इत्यादि भी निर्मित किए जा रहे हैं। अब इनको और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बच्चों की अलग-अलग मनोवृत्तियां होती हैं। कुछ बच्चे इलेक्ट्रिक  खिलौनों को पसंद करते हैं तो कोई शिक्षा देने वाले खिलौने को पसंद करते हैं। आजकल मारधाड़ व तोड़फोड़ वाले गेम भी चलन में है। यह देखने के बाद बच्चों के अंदर इस तरह की प्रवृत्ति भी उत्पन्न होती है। ऐसे खिलौने न दें। कोशिश हो कि बच्चों को सकारात्मक संदेश देने वाले खिलौने का अधिक निर्माण हो। -डॉ. रविंद्र कुशवाहा, मनोचिकित्सक, मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed