फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi viswnath temple, gyanvapi

ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई की अगली तिथि 28 सितंबर निर्धारित

Sat, 19 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kashi viswnath temple, gyanvapi
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के सचिव की तरफ से निगरानी याचिका जिला जज यूसी वर्मा की अदालत में दाखिल की गई है। यह याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के 25 फरवरी 2020 के उस आदेश के खिलाफ दाखिल की गई है, जिसमें कहा गया कि वक्फ बोर्ड को मुकदमे की सुनवाई का अधिकार नहीं है। यह अधिकार सिविल जज सीनियर डिवीजन को है। अदालत ने इसे प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए सुनवाई की तिथि 28 सितंबर नियत की है। अदालत ने मियाद अधिनियम की धारा पांच में देरी की माफी के लिए दिए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए विपक्षियों को आपत्ति दाखिल करने के लिए 28 सितंबर की तिथि नियत कर दी। उधर, अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से दाखिल निगरानी पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता ने दूसरी तारीख नियत करने की मांग की, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। निगरानी अदालत में इस बात पर सुनवाई होनी है कि इस मुकदमे की सुनवाई का अधिकार सिविल जज फास्ट ट्रैक को है या सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed