फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi viswanath temple glimpse directly from airport and station

एयरपोर्ट और स्टेशन से सीधे कीजिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, विशेष सुविधा होगी शुरू

Sun, 04 Nov 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 04 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Kashi viswanath temple glimpse directly from airport and station
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर के सुलभ दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ही सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क शुरू किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पूजन और दर्शन का शुल्क लेकर सीधे मंदिर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रयोग सफल रहा तो वाराणसी रेलवे स्टेशन के साथ ही देश के अन्य चुनिंदा एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। देश विदेश से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अॅथारिटी से जगह के लिए मंदिर प्रशासन की बातचीत अंतिम चरण में है। यहां मंदिर के कर्मचारी तैनात रहेंगे और विशेष पूजा आदि का शुल्क जमा कर रिसिप्ट देंगे। वहां से श्रद्धालु सीधे मंदिर में पहुंचेंगे और बाबा के दर्शन कर सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अॅथारिटी से बातचीत की जा रही है। जल्द ही यहां हेल्पडेस्क शुरू किया जाएगा। रेलवे से बातचीत कर वहां भी यह सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed