फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath will remain closed for three hours from 4 pm to 7 pm, darshan from three doors.

Kashi Vishwanath: आज काशी विश्वनाथ जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर, 3 घंटे बंद रहेगा गेट नंबर तीन

Thu, 02 Nov 2023 09:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 09:12 AM IST
सार

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संस्कृति संसद के संत समागम में बृहस्पतिवार को देशभर से महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, संत और विद्वान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का महा रुद्राभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath will remain closed for three hours from 4 pm to 7 pm, darshan from three doors.
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्कृति संसद के तहत होने वाले संत समागम में संतों की भीड़ को देखते हुए आम दर्शनार्थियों का प्रवेश ढुंढिराज और नंदू फारिया गली से होगा। शाम को तीन घंटे तक श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा द्वार, सरस्वती फाटक और गेट नंबर चार से आम दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संस्कृति संसद के संत समागम में बृहस्पतिवार को देशभर से महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, संत और विद्वान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का महा रुद्राभिषेक करेंगे। दर्शनार्थियों को शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक केवल नंदू फारिया गली और ढुंढिराज प्रवेश द्वार से ही प्रवेश मिलेगा। संत समागम में संतों की संख्या ज्यादा है। दूसरा, इनके दर्शन-पूजन में व्यवधान न हो, इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा द्वार, सरस्वती फाटक और गेट नंबर चार से आम दर्शनार्थियों को तीन घंटे प्रवेश नहीं मिलेगा। दर्शनार्थी केवल ढुंढिराज और नंदू फारिया गली से मंदिर में प्रवेश करेंगे और गर्भगृह के पश्चिमी गेट से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। बाकी गर्भगृह के तीन द्वारों से संतों का पूजन चलेगा। पूजन के दौरान ही उपराष्ट्रपति का भी आगमन है, ऐसे में इन दोनों बड़े आयोजनों के संपन्न होने के पश्चात सभी गेट आम दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। संतों के होने वाले इस महारुद्र अभिषेक को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed