फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath trust will buy 24 property for corridor

काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तार के लिए 24 सेवईत संपत्तियां खरीदेगा न्यास परिषद

Wed, 05 Sep 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath trust will buy 24 property for corridor
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 24 सेवईत संपत्तियों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्याय परिषद खरीदेगा। इनके पुजारियों और सेवादारों की आजीविका और पुर्नवास की व्यवस्था भी न्यास परिषद ही करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इन सेवईत संपत्तियों में प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की शास्त्रोक्त विधि से पूजा पाठ करा कर इन्हें स्थापित कराया जाएगा। न्यास परिषद की मंडलायुक्त सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंदिर विस्तारीकरण के तहत चिन्हित की गई सेवईत संपत्तियों को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद नहीं खरीदेगा। सेवईत संपत्तियों को परिषद की ओर से भुगतान करने में विकास परिषद सक्षम नहीं है। ऐसे में मंगलवार को न्यास परिषद की 96वीं बैठक में इन संपत्तियों को खरीदने, सेवादारों के विस्थापन, पुर्नवास, आजीविका और चल, अचल मूर्तियों की पूजा पाठ के लिए न्यास परिषद को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सेवईत संपत्तियों के लिए न्यास परिषद ही बातचीत करेगा। मंदिर विस्तारीकरण के लिए खरीदे जाने वाले शापुरी माल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। कुंभ मेले से पहले अधिसूचित क्षेत्र के पास कार्यालय भवन, वाहनों की पार्किगिं, फायर ब्रिगेड के साथ श्रद्धालुओं के लिए संकरे रास्ते को चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए अब तक खरीदे जा चुके भवनों को दुरुस्त कर मंदिर परिसर को सुव्यवस्थित किया जाएगा।

इसे कहते हैं सेवईत संपत्ति

Kashi vishwanath trust will buy 24 property for corridor
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष , आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि  मंदिर विस्तारीकरण के लिए सेवईत संपत्तियों को न्यास परिषद खरीदेगा और सेवादारों के पुर्नवास, आजीविका के साथ प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों का पूजा पाठ भी किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि शासन से अनुमति के बाद सेवईत संपत्तियों की खरीद के लिए न्यास परिषद को अधिकृत किया गया है। न्यास की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

 सेवईत संपत्ति जिन भवनों में चल और अचल मूर्तियां स्थापित हैं और सेवादारों द्वारा उनकी पूजा अर्चना की जाती हैं। ऐसे भवनों को सेवईत संपत्ति माना गया है। 

विकास परिषद के लिए 15 पद सृजित
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के लिए शासन ने 15 पदों का सृजन किया गया है। कोषागार के संयुक्त आयुक्त को विकास परिषद का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यालय में अन्य कार्यो के लिए पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की तर्ज पर की जाएगी।

कैबिनेट ने दी मंजूरी

Kashi vishwanath trust will buy 24 property for corridor
कैबिनेट की बैठक में शामिल होकर लौटते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कैबिनेट ने काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के विस्तारीकरण व सुंदरीकरण के लिए 24 संपत्तियों को सहमति से खरीदने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गंगा नदी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक मार्ग विस्तारीकरण के लिए 288 कुल संपत्तियां हैं। इनमें 166 भूमि व भवनों को खरीद की जानी है।

इसमें 24 सेवइत संपत्तियां हैं। मंत्री ने बताया कि सेवइत सेवादार होते हैं मालिक नहीं। इन 24 संपत्तियों की कीमत करीब 14.55 करोड़ रुपये है। विनिमय के अंतर्गत सेवइतों को वाराणसी में लगभग 10 प्रतिशत अधिक या कम लागत की संपत्ति खरीद कर सेवइतनामा के साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed