फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Trust Facebook page hacked in varanasi

UP: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक पेज 30 मिनट तक हैक, ढाई घंटे बाद मिला एक्सेस, अश्लील तस्वीर डाली गई

Sat, 06 Apr 2024 11:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

साइबर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया। विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीमों की मदद से रिकवर किया गया। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Trust Facebook page hacked in varanasi
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का आधिकारिक फेसबुक पेज शनिवार की सुबह हैक हो गया। यह पेज करीब 30 मिनट तक साइबर अपराधियों के नियंत्रण में रहा, लेकिन इसे फिर से एक्सेस करने में ढाई घंटे लग गए। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर अपलाेड कर दी और पासवर्ड भी बदल दिया। इस कारण पेज से जुड़े श्रद्धालु असहज दिखे। तमाम लोगों ने मंदिर प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

ये है मामला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पेज को साइबर अपराधियों ने शनिवार की सुबह हैक कर लिया। मंदिर की मीडिया टीम ने सुबह 10:30 बजे बाबा की आरती से जुड़े फोटो और वीडियो फेसबुक पेज पर अपलोड करने का प्रयास किया तो एरर दिखने लगा। इसी बीच कई श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन को फोन करके मंदिर के अश्लील सामग्री अपलोड किए जाने की जानकारी दी।

मंदिर की मीडिया टीम ने पेज को रिकवर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में मंदिर प्रशासन ने पुलिस और साइबर सेल को मामले की जानकारी दी। मंदिर न्यास की ओर से ई मेल के जरिये सूचना फेसबुक टीम को भी दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर के फेसबुक पेज को रिकवर किया जा सका।

श्रद्धालुओं की असुविधा के लिए खेद है
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि शरारती तत्वों ने मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया था। न्यास ने फेसबुक से संपर्क कर इसे रिकवर कर लिया। आपत्तिजनक तस्वीर हटा दी गई है। इसे दोबारा एक्सेस और सामग्री अपलोड करने में ढाई घंटे का समय लग गया। इन साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। श्रद्धालुओं को हुई असुविधा के लिए न्यास खेद व्यक्त करता है।

क्या बोले अधिकारी
मंदिर प्रशासन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही चिन्हित कर उसकी धरपकड़ सुनिश्चित की जाएगी।
विमल मिश्रा, इंस्पेक्टर, चौक

श्रद्धालु भी रह गए हैरान

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पेज से जुड़े श्रद्धालु भी मंदिर के पेज पर आपत्तिजनक तस्वीर देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसकी शिकायत मंदिर के हेल्पडेस्क और अधिकारियों से भी की।

पहले भी हो चुका है साइबर अटैक
पहले नगर निगम, पुलिस कमिश्नरेट, जिला अधिकारी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति और कई अन्य अधिकारियों व प्रोफेसर के अकाउंट को भी हैक किया जा चुका है।

प्रथम दृष्टया पेज हैंडल करने वाले की मानी जा रही लापरवाही
श्री काशी विश्वनाथ धाम का फेसबुक पेज हैक होने के मामले की जांच कमिश्नरेट की साइबर सेल ने शुरू कर दी है। फेसबुक पेज के लॉग इन और लॉग आउट के समय, उससे संबंधित ई-मेल व मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया फेसबुक पेज हैंडल करने वाले की लापरवाही सामने आई है। माना रहा है कि लापरवाही की वजह से ही एडमिन एक्सेस किसी और के पास चला गया था। इसके बाद उसी शख्स ने आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर दी। पुलिस अफसरों ने कहा कि अगले 24 से 72 घंटे में और महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आईबी के अफसरों ने भी फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed