फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath temple separate gate for local residents to enter decision will be taken in meeting

काशी विश्वनाथ: काशीवासियों के लिए विश्वनाथ धाम में प्रवेश को होगा अलग द्वार, होगी बैठक; लिया जाएगा निर्णय

Sun, 09 Jun 2024 12:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

Varanasi News: उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की अगली बैठक और स्थलीय भ्रमण में रास्तों के सभी चिह्नित विकल्पों पर और स्थानीय लोगों को चिह्नित करने के माध्यमों पर विस्तृत विचार विमर्श होगा। सभी सुरक्षा बलों का एक मत बनाकर अंतिम प्रस्ताव पर स्वीकृति लेकर इसे लागू किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और स्थानीय पुलिस इसके लिए स्वयं प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple separate gate for local residents to enter decision will be taken in meeting
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए काशीवासियों के लिए अलग द्वार होगा। स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास इस पर विचार कर रहा है। उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की अगली बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद इसे लागू किया जाएगा। धाम का निर्माण होने के बाद सामान्य दिनों में बाबा के मंदिर में दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भीड़ के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन से किनारा कर लिया था। लंबे समय से स्थानीय लोग और राजनीतिक दलों की ओर से काशीवासियों के लिए धाम में अलग से प्रवेश द्वार निर्धारित करने की मांग की जा रही थी। मंदिर न्यास ने चुनाव के बाद इस नई व्यवस्था को लागू करने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


मंदिर न्यास की ओर से बताया गया है कि अब आचार संहिता खत्म होने के बाद उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक शीघ्र होगी। उससे अनुमोदन प्राप्त करके यह नई व्यवस्था शीघ्र ही लागू की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट, पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ के अधिकारी होते हैं और सामूहिक व्यावहारिक निर्णय लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में की गई व्यवस्था समस्त स्थितियों को ध्यान में रखकर प्रतिदिन आने वाली विशाल दर्शनार्थियों की संख्या के दृष्टिगत क्राउड मैनेजमेंट एवं आपदा प्रबंधन के लिए बनी है। श्रद्धालुओं और परिसर की सुरक्षा के लिए इसे लागू किया गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और पुलिस इस व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

Trending Videos

रोजाना चार हजार नेमी करते हैं बाबा विश्वनाथ के दर्शन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और प्रवेश के लिए व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि प्रवेश एवं दर्शन के लिए मंदिर में शुल्क देना पड़ता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि सुगम दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन के लिए ही तीन सौ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 

आम श्रद्धालु जो कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन करते हैं उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। नियमित दर्शन करने वाले स्थानीय निवासी सामान्यत: कतार में लगकर प्रतिदिन निशुल्क दर्शन करते हैं। यदि अलग से दर्शन करना चाहते हैं तो एक वार्षिक दैनिक दर्शनार्थी नियमित पास की व्यवस्था की गई है जो लगभग चार हजार लोगों ने ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed