फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple mangla aarti late due to dispute between priest and secrity gaurd

काशी विश्वनाथ के दरबार में पुजारी और सुरक्षाकर्मियों में हुआ विवाद, 20 मिनट देरी से हुई मंगला आरती

Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath temple mangla aarti late due to dispute between priest and secrity gaurd
काशी विश्वनाथ मंदिर
यजमान को उत्तरी गेट पर बैठाने को लेकर अड़े काशी विश्वनाथ मंदिर की पुजारी की मनमानी के चलते बुधवार को बाबा दरबार में मंगला आरती 20 मिनट की देरी से हुई। इस विवाद की खबर मंदिर प्रशासन को मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ की मंगला आरती अल सुबह 2.40 बजे होती है। बुधवार को कुछ बाहरी यजमानों को लेकर पुजारी वहां पहुंचे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति की, मगर पुजारी यजमानों को उत्तरी गेट पर बैठाने को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन


इस बीच बनी विवाद की स्थिति के चलते मंगला आरती समय से शुरू नहीं हो पाई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से तीन बजे मंगला आरती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर प्रशासन ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुजारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।


उधर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि मंगला आरती देरी से होने की सूचना मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है। सत्यता पाए जाने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed