{"_id":"5d909b1e8ebc3e93a553df50","slug":"kashi-vishwanath-temple-and-ganga-aarti-artifacts-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों को दिखेगा बाबा दरबार और गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों को दिखेगा बाबा दरबार और गंगा आरती
Sun, 29 Sep 2019 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर लगीं कलाकृतियां।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर बाहर से आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन हो सकेंगे तो वहीं गंगा आरती की झलक भी दिखेगी। गेट के सामने आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य एयरपार्ट की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही लोगों को काशी की परंपरा और संस्कृति और प्रमुख स्थलों के दर्शन कराना है। इन कलाकृतियों में बनारस के घाटों, देव दीपावली, गंगा आरती व काशी विश्वनाथ मंदिर का चित्र अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन 10,000 से 11,000 यात्रियों का आवागमन होता है। पर्यटन सीजन शुरू होने से विदेशी सैलानियों की अच्छी खासी संख्या काशी भ्रमण को आ रही है। डिपार्चर गेट के पास बनाई गई इन कलाकृतियों के पास देसी, विदेशी यात्री सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यह अद्भुत कलाकृति छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा बनवाई गई है। कलाकारों ने इस मनमोहक चित्रों को बड़ी ही खूबसूरती से पिरोया है। एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर इस पेंटिंग से परिसर की खूबसूरती भी बढ़ी है।