{"_id":"6777d4ab29f1cce7620edfe7","slug":"kashi-vishwanath-temple-18-lakh-devotees-of-lord-shiva-visited-temple-in-four-days-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: चार दिन में 18 लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने किए झांकी दर्शन, सावन से ज्यादा आए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: चार दिन में 18 लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने किए झांकी दर्शन, सावन से ज्यादा आए भक्त
Fri, 03 Jan 2025 05:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:44 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन से भी ज्यादा शिवभक्त पौष के महीने में दर्शन के लिए पहुंचे। नए साल को लेकर महज चार दिनों में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन किए।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिसंबर के शुरुआती 13 दिनों में जहां 18.91 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे, वहीं महज चार दिनों में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन किए।
विज्ञापन
साल 2024 के अंतिम दिन 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन एक जनवरी 2025 श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर तक 13 दिन में 18 लाख 91 हजार 538 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। 30 दिसंबर से दो जनवरी तक श्रद्धालुओं की भीड़ 13 दिनों पर भारी रही।
विज्ञापन
पौष के महीने में सावन से भी ज्यादा भीड़ मंदिर में उमड़ी। 30 दिसंबर को साढ़े तीन लाख, 31 जनवरी को 5 लाख 7 हजार 321, एक जनवरी को 7 लाख 43 हजार 699 और दो जनवरी को दो लाख 25 हजार 685 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
चार दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख 26 हजार 705 रही। बृहस्पतिवार को भी काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हालांकि दोपहर के बाद भीड़ का दबाव कम हुआ लेकिन बैरिकेडिंग में कतार अनवरत चल रही थी। श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए।