फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath mandir help of corona patients in hospital in varanasi

वाराणसी: कोरोना संकट में काशी विश्वनाथ ने खोला खजाना, इस तरह मरीजों की हो रही मदद

Thu, 06 May 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 09:49 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना संकट से निपटने को बाबा विश्वनाथ ने खोल दिया है खजाना।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमितों की हो रही सेवा।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath mandir help of corona patients in hospital in varanasi
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संकट से जूझ रही काशी को राहत देने के लिए अब बाबा विश्वनाथ ने भी अपना खजाना खोल दिया है। दवा के साथ बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों को संसाधन तक बाबा की ओर से पहुंचाया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 10 हजार कोविड किट और संक्रमितों के घर घर भोजन पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बाबा विश्वनाथ को मिले दान से कोरोना मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। मंदिर के सेवादार कोविड मरीजों ऑक्सीजन, दवा और भोजन पहुंचाने में दिन रात लगे हुए हैं। दिन रात सेवादारों की सेवा का नतीजा है कि काफी मरीजों को इसका लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

 
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से दानदाताओं से प्राप्त चढ़ावे से कोरोना संकट काल में मानव सेवा की जा रही है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर में आए चढ़ावे के पैसों को कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में दानदाता के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्च आ रहा है, वह खर्च भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वहन करेगा। इसके अलावा कोरोना में इस्तमाल होने वाली दवाओं की किट, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में मेडिकल उपकरण व बीएचयू में संविदा पर तीन कर्मचारी भी मंदिर की ओर से भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed