फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath: How to reach the temple by road, rail or air, read this news to avoid trouble

Kashi Vishwanath: सड़क, रेल या हवाई मार्ग से मंदिर तक कैसे पहुंचें, फजीहत से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

Wed, 07 Dec 2022 07:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Dec 2022 07:01 AM IST
सार

वाराणसी देश के सभी शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसें भी सीधे बनारस के लिए मिलती हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के लिए रोडवेज बस स्टैंड या शहर के किसी भी हिस्से से गोदौलिया के लिए टैक्सी, ई रिक्शा, ऑटोरिक्शा आराम से मिल जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट की तरफ बढ़ने पर सिंहद्वार है जो ढुंढिराज गणेश की तरफ से मंदिर में पहुंचता है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath: How to reach the temple by road, rail or air, read this news to avoid trouble
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व की प्राचीनतम नगरी बनारस यूं नहीं कही जाती है। आदिदेव शिव और मां गंगा के साथ ही 33 कोटि देवी-देवता और तीर्थ भी यहीं विराजते हैं। श्री काशी विश्वनाथ के ज्योर्तिलिंग में भगवान शंकर राजराजेश्वर के स्वरूप में यहां विराजमान होकर अपने भक्तों को समस्त ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। देश ही नहीं दुनिया भर से भगवान शिव के भक्त उनके दर्शन के लिए काशी आते हैं।

विज्ञापन

काशी, बनारस या फिर वाराणसी जो भी कहें, भगवान शिव का सबसे प्रिय स्थान है और पुराणों में भी इसका वर्णन मिलता है। यहां प्राचीन विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग है। श्री काशी विश्वनाथ का ज्योतिर्लिंग दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दाहिने भाग में शक्ति स्वरूपा मां भगवती और वाम भाग में स्वयं महादेव निवास करते हैं। यह दुनिया का इकलौता ज्योर्तिलिंग हैं जहां शिव और शक्ति एक साथ बसते हैं, यह सिर्फ और सिर्फ श्री काशी विश्वनाथ में ही नजर आता है। अगर आप पहली बार मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि मंदिर तक आप सड़क, रेल या हवाई मार्ग से आराम से कैसे पहुंच सकते हैं?

विज्ञापन
Trending Videos

Kashi Vishwanath: How to reach the temple by road, rail or air, read this news to avoid trouble
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
सड़क, रेल या हवाई मार्ग से मंदिर तक कैसे पहुंचें ?
वाराणसी देश के सभी शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसें भी सीधे बनारस के लिए मिलती हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के लिए रोडवेज बस स्टैंड या शहर के किसी भी हिस्से से गोदौलिया के लिए टैक्सी, ई रिक्शा, ऑटोरिक्शा आराम से मिल जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट की तरफ बढ़ने पर सिंहद्वार है जो ढुंढिराज गणेश की तरफ से मंदिर में पहुंचता है। वहीं बांसफाटक की तरफ से विश्वनाथ गली जाने वाला रास्ता भी मंदिर लेकर जाता है। इसके अलावा ज्ञानवापी की तरफ से भी मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए द्वार है।
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: How to reach the temple by road, rail or air, read this news to avoid trouble
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

ट्रेन से कैसे पहुंचे
वाराणसी में चार रेलवे स्टेशन हैं। मंदिर से वाराणसी सिटी स्टेशन की दूरी दो किमी, वाराणसी जंक्शन की दूरी करीब 6 किमी है और बनारस रेलवे स्टेशन की दूरी चार किलोमीटर है। वहीं  मुगल सराय रेलवे स्टेशन मंदिर से 17 किमी की दूरी पर है। यह सभी स्टेशन भारत के दूसरे शहरों से ट्रेनों के जरिए जुड़े हुए हैं। स्टेशन के बाहर से मंदिर के लिए सीधे रिक्शा, आटो या टैक्सी उपलब्ध है।

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट देश और विदेश के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर की दूरी 20 से 25 किमी की है। टूरिस्ट टैक्सी या कैब लेकर एयरपोर्ट से मंदिर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed