{"_id":"5e121a238ebc3e87d87ec3ab","slug":"kashi-vishwanath-dham-will-have-a-different-identity-in-the-world-dharmendra-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अति दुर्लभ प्राचीन शिव मंदिरों को देख आश्चर्य में पड़ गए केंद्रीय मंत्री....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अति दुर्लभ प्राचीन शिव मंदिरों को देख आश्चर्य में पड़ गए केंद्रीय मंत्री....
Mon, 06 Jan 2020 12:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार की दोपहर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कॉरिडोर क्षेत्र में गए जहां श्री काशी विश्वनाथ धाम के तहत चल रहे कार्यों को देखा।
विज्ञापन
उन्होंने घरों के अंदर से निकले दुर्लभ प्राचीन मंदिरों को देखकर आश्चर्य जताया और कहा कि यह बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही संभव हो पाया है। अब यह परिसर एक भव्य आकार लेगा। उन्होंने चल रहे कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिरों की संख्या और उनकी प्राचीनता के बारे में भी पूछा। मंत्री ने कहा कि जब यह परिसर बन जाएगा और मंदिरों का जीर्णोद्धार हो जाएगा तब परिसर विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। इसके पूर्व पेट्रोलियम मंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। मंदिर के महंत नवीन गिरि ने विधि-विधान से बाबा का पूजन कराया।
विज्ञापन