{"_id":"6589671f0adbaefc4c07a3af","slug":"kashi-vishwanath-dham-online-rudrabhishek-will-1st-day-on-new-year-2024-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: न्यू ईयर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर सकेंगे भक्त, यहां करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: न्यू ईयर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर सकेंगे भक्त, यहां करें बुकिंग
Mon, 25 Dec 2023 04:57 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:57 PM IST
सार
मंदिर प्रशासन की ओर से आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। देश-विदेश में बैठे भोले भक्त नए साल के पहले दिन बाबा का दर्शन करने के साथ ही रुद्राभिषेक कर अनुष्ठान में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोले भक्तों के लिए खुशखबरी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए जहां लोग देश के विभिन्न शहरों में प्रसिद्ध स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं नए साल पर वाराणसी में बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम न आ पाने वालों के लिए मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन रुद्राभिषेक की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत नव वर्ष के पहले दिन देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा का ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन की ओर से आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराया जाएगा। गर्भगृह में ही ऑनलाइन संकल्प दिलाया जाएगा। अभिषेक अनुष्ठान श्रद्धालु के सामने मोबाइल, लैपटाप या कम्प्यूटर की स्क्रीन पर होता नजर आएगा। इसमें बाबा का दर्शन और अनुष्ठान भी हो जाएगा।
ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए शुल्क के तौर पर 700 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि नववर्ष के पहले दिन बीते साल के लिए क्षमा-याचना-आभार और नव वर्ष की मंगल कामना के उद्देश्य से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ होती है।
विज्ञापन
यहां बुकिंग करा सकते हैं श्रद्धालु
https://www.shrikashivishwanath.org
shrikashivishwanath.com
रुद्राभिषेक का समय

- सुबह 8-10 बजे तक
- सुबह 10-12 बजे तक
- सायं- 02-04 बजे तक
- सायं- 04-06 बजे तक