{"_id":"660bad53c2adf2a6fd0cb568","slug":"kashi-vishwanath-dham-nearby-streets-people-troubled-due-to-crowd-of-devotees-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे संकरी गली से ग्राउंड रिपोर्ट: 500 मीटर की दूरी तय करने में लग रहे 45 मिनट, घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सबसे संकरी गली से ग्राउंड रिपोर्ट: 500 मीटर की दूरी तय करने में लग रहे 45 मिनट, घरों में कैद हुए लोग
Tue, 02 Apr 2024 12:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:31 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर में इन दिनों लाखों श्रद्धालु दर्शन- पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर भक्तों की कतारें लग रही हैं। जिससे धाम क्षेत्र के आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गलियों की 500 मीटर की दूरी तय करने में 45 मिनट से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
Varanasi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आंकड़ों ने नया कीर्तिमान रच दिया है। वहीं, धाम क्षेत्र के आसपास के मोहल्लों में रहने वाले महीने भर से सांसत में जीने को विवश हैं। गलियों की 500 मीटर की दूरी तय करने में 45 मिनट से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
मंदिर से सटे इलाके में रहने वाली लगभग 30 हजार की आबादी इस समस्या से दो-चार हो रही है। मंगला आरती से दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू होता है वह शयन आरती तक अनवरत 19 घंटे तक चलता रहता है। सुबह 6 बजे से लेकर दिन में 2 बजे तक भीड़ का दबाव सबसे अधिक रहता है। इसके बाद शाम को 4 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक सड़क से लेकर गलियां श्रद्धालुओं से जाम रहती हैं।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। चैत्र के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ ने सावन का रिकॉर्ड बना दिया है। मार्च के महीने में बाबा विश्वनाथ के 95.63 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
- बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गली से सड़क तक की 500 - मीटर की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग 5 जाते हैं। -वीना मिश्रा, कालिका गली
- आए दिन दुर्व्यवहार होता है। भीड़ के कारण विश्वनाथ गली की हालत तो सबसे ज्यादा खराब है। वाहन निकालना भी मुश्किल है। -पिंटू गौड़, विश्वनाथ गली
- श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से गलियों में रहने वालों की सांसत बढ़ गई है। सुरक्षाकर्मी भी कोई मदद नहीं करते हैं। -त्रिभुवन यादव, मीरघाट
- भीड़ का दबाव बढ़ने पर हम लोगों को ही भीड़ को नियंत्रित भी करना पड़ता है। इधर कुछ दिनों से समस्या काफी बढ़ गई हैं। -विकास गोस्वामी, दशाश्वमेध