फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham More than one lakh devotees worship of maa Annapurna after next day of pran pratistha

काशी विश्वनाथ धाम: मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए पहुंचे एक लाख से अधिक श्रद्धालु, कनाडा वाली माता के जयकारे लगे

Wed, 17 Nov 2021 01:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 01:20 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के ईशान कोण में मां अन्नपूर्णा का मंदिर बनाया गया है। सोमवार को विधि-विधान से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की थी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham More than one lakh devotees worship of  maa Annapurna after next day of pran pratistha
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम में कनाडा से वापस आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति के स्थापित होने के बाद यहां मंगलवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंगला आरती के बाद से देर रात तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा का दर्शन किया। श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीय रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को मंगला आरती के बाद बाबा दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। यहां मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इस दौरान लोगों ने कनाडा वाली माता के जयकारे भी लगाए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में सबसे अधिक उत्सुकता कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा के दर्शन की रही।
विज्ञापन


हर कोई ले रहा था मां अन्नपूर्णा की जानकारी
प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के मंदिर के बारे में पूछ रहे थे। मंदिर के सुगम दर्शन काउंटर पर भी श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के बारे में जानकारी ले रहे थे। बाबा की मंगला आरती के बाद मां अन्नपूर्णा की आरती उतारी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के अनुसार देर रात तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सोमवार को विधि विधान से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की थी। बाबा विश्वनाथ के ईशान कोण में मां अन्नपूर्णा का मंदिर बनाया गया है।
पढ़ेंः काशी उत्सव में कुमार विश्वास: 'रुद्राक्ष' में उमड़ी भीड़, हाथ में वीआईपी पास लिए निराश लौटे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed