{"_id":"683d1eb2f846814eef04aaeb","slug":"kashi-vishwanath-dham-more-than-1-25-lakh-devotees-visited-in-temple-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: चिलचिलाती गर्मी पर आस्था भारी, विश्वनाथ धाम में सवा लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: चिलचिलाती गर्मी पर आस्था भारी, विश्वनाथ धाम में सवा लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
Mon, 02 Jun 2025 09:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:17 AM IST
सार
चिलचिलाती गर्मी पर आस्था भारी पड़ रही है। यही वजह है कि जून माह के पहले रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का रेला लगा रहा। एक दिन में ही सवा लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून के पहले रविवार को बनारस में पर्यटक और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगा के तट से बाबा विश्वनाथ के धाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। मंगला आरती से शुरू दर्शन-पूजन का सिलसिला शयन आरती तक चलता रहा। वहीं, अस्सी और दशाश्वमेध की गंगा आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
दिनभर लगी रही लंबी कतार
मंगला आरती से ही धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। छुट्टी होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। मंगला आरती के बाद जैसे ही आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुले तो हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने धाम में प्रवेश किया।
विज्ञापन
गर्मी के चलते दोपहर में कम रहे भक्तों की संख्या
दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई और दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तेज धूप हुई। गर्मी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इसके बाद शाम को चार बजे से शयन आरती तक बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन
गंगा आरती में भी उमड़ी भीड़
वहीं, गंगा आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा रही। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और केदारघाट पर होने वाली आरती में घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही वहीं गंगा की लहरों पर नाव में सवार होकर भी लोगों ने मां गंगा की आरती देखी।