फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath Dham people will get entry from Nandu Faria street

काशी विश्वनाथ धाम: सावन में काशीवासियों को इस गली से मिलेगा प्रवेश, नाम होगा काशी द्वार; जानें- क्या है प्लान

Sat, 06 Jul 2024 05:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 05:44 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यहां सावन में आने वाले देश-विदेश के भोले भक्तों के लिए दो नए द्वार तैयार किए जाएंगे। वहीं काशिवासियों के लिए एक अलग द्वार बनेगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham people will get entry from Nandu Faria street
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में बाबा विश्वनाथ के भक्तों को धाम में नई सौगात मिलने वाली है। धाम में प्रवेश करने के लिए देश भर के श्रद्धालुओं के लिए दो अतिरिक्त प्रवेश द्वार तैयार कराए जा रहे हैं, वहीं काशीवासियों के लिए भी अलग से द्वार बनाया जा रहा है। काशीवासियों को नंदूफारिया गली से धाम में प्रवेश दिया जाएगा और इसका नाम होगा काशी द्वार।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सभापति मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने सावन की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए बनने वाले काशी द्वार के प्रस्तावों का आंकलन किया।
विज्ञापन


धाम में प्रवेश के लिए बन रहे दो नए प्रवेश द्वार सिल्को गली और पिनाक भवन के पास चल रहे निर्माण कार्य का भी मंडलायुक्त ने जायजा लिया। नंदू फारिया गली, गंगा द्वार सहित सभी प्रवेश और निकास द्वारों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बेहतर प्रबंधन के साथ ही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने विस्तृत श्रावण मास प्रबंधन योजना तैयार करके दो दिन में पेश करने का न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिया। मंडलायुक्त सोमवार को सभी विभागों के साथ अंतरविभागीय समन्वय बैठक करेंगे।

एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए दो अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। एक प्रवेश द्वार सिल्को गली और दूसरा प्रवेश द्वार पिनाक भवन के पीछे तैयार हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए रैंप का निर्माण कराया जा रहा है।

वहीं, काशीवासियों के लिए बाबा के धाम में दर्शन के लिए नंदू फारिया गली की तरफ से प्रवेश के बारे में विचार किया जा रहा है। इसको मंदिर सुरक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा और सहमति मिलने के बाद सावन में इसकी शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed