फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीले ड्रम कांड में फांसी की सजा: मुस्कान ने सौरभ से की थी लव मैरिज, फिर जिंदगी में आया स्कूल का पुराना दोस्त

Thu, 15 Oct 2026 01:34 PM IST
Sharukh Khan दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ
दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 15 Oct 2026 01:34 PM IST
सार

मेरठ की जिला अदालत ने मेरठ के सौरभ हत्याकांड में कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा का एलान किया है। सौरभ को मुस्कान और साहिल के प्रेम-संबंधों का 2021 में पता चल गया था। दोनों के बीच तलाक तक बात पहुंच गई थी, लेकिन सौरभ ने बेटी के भविष्य को देखते हुए साथ रहने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder: Muskan Married Saurabh for Love, Then Her Old School Friend Entered Her Life
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में नीले ड्रम कांड में पति का कत्ल करने के आरोप में दोषी मुस्कान (29) और सौरभ राजपूत (29) एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। शुरुआत में परिवार राजी नहीं थे, लेकिन 2016 में सौरभ ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्कान से प्रेम विवाह कर लिया था। 


इसके बाद वह परिवार से अलग होकर मोहल्ले में ही किराये का मकान लेकर मुस्कान के साथ रहने लगा था। सौरभ पहले मर्चेंट नेवी और फिर मॉल में काम करता था। शादी के बाद उसने परतापुर की प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी की।
Trending Videos
Meerut Blue Drum Murder: Muskan Married Saurabh for Love, Then Her Old School Friend Entered Her Life
मुस्कान और सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2019 में बेटी पीहू के जन्म के बाद सौरभ लंदन चला गया और वहां बेकरी में काम करने लगा। वह अपनी पत्नी पर अंधा भरोसा करता था। इसी बीच मुस्कान की जिंदगी में पुराने दोस्त साहिल (28) की दोबारा एंट्री हुई और दोनों में संबंध बन गए। 
Meerut Blue Drum Murder: Muskan Married Saurabh for Love, Then Her Old School Friend Entered Her Life
मुस्कान और सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मपुरी के विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साहिल और मुस्कान साथ पढ़े थे। वर्षों पहले दोनों के रास्ते अलग हो गए थे, लेकिन शराब और सूखे नशे की लत ने इन्हें दोबारा मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder: Muskan Married Saurabh for Love, Then Her Old School Friend Entered Her Life
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2021 में जब सौरभ को इस संबंध का पता चला तो उसने तलाक के कागज तैयार करवा लिए थे। हालांकि, बेटी पीहू के भविष्य को देखते हुए दोनों में साथ रहने की सहमति बनी। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना बंद नहीं किया और दोनों ने मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder: Muskan Married Saurabh for Love, Then Her Old School Friend Entered Her Life
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
माता-पिता ने किया किनारा
मुस्कान के माता-पिता ने उससे पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। बुधवार को मुस्कान की मां कविता और पिता प्रमोद रस्तोगी जिला जज की कोर्ट पहुंचे। बेहद डरे और सदमे में दिख रहे माता-पिता ने जिला जज के नाम एक प्रार्थना पत्र कोर्ट के मुंशी को सौंपा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed