फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Five and half lakh devotees visited Maa Annapurna in 45 hours this dhanteras

Kashi Vishwanath Dham: 45 घंटे में साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा के किए दर्शन, जमकर आया चढ़ावा

Sat, 29 Oct 2022 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

 काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार धनतेरस से चार दिनों तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन की व्यवस्था की गई थी। 23 से लेकर 26 अक्तूबर तक लगभग 45 घंटे  में करीब साढ़े पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Five and half lakh devotees visited Maa Annapurna in 45 hours this dhanteras
काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा के दर्शन को उमड़े थे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित मां अन्नपूर्णा के दरबार से पहली बार भक्तों को अन्न-धन का खजाना बांटा गया। धनतेरस पर 45 घंटे में साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन किए। 108 साल पहले काशी से गायब मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों बाबा के धाम में प्राण प्रतिष्ठित किया गया था। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद पहली बार धनतेरस से चार दिनों तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन की व्यवस्था की गई थी। 23 से लेकर 26 अक्तूबर तक लगभग 45 घंटे (सूर्य ग्रहण में मंदिर का कपाट लगभग 16 घंटे दर्शन बंद रहा, दैनिक आरतियों के समय में भी दर्शन बंद रहा) में करीब साढ़े पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन


सभी को मां के खजाने के रूप में सिक्का और लावा वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान से सुगम दर्शन व उनकी सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने भी मां के दरबार में जमकर दान किया व चढ़ावा चढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में मिली थी मां की प्रतिमा

Kashi Vishwanath Dham Five and half lakh devotees visited Maa Annapurna in 45 hours this dhanteras
काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : अमर उजाला

एक सदी पहले मूर्ति गायब होने के बाद कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ रेजिना के मैकेंजी आर्ट गैलरी में देखी गई थी। प्रधानमंत्री के प्रयास के बाद कनाडा सरकार ने इस मूर्ति को भारत को लौटाया था। 11 नवंबर 2021 को मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से जुलूस के रूप चली थी। 15 नवंबर 2021 को वाराणसी पहुंचने पर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति का भव्य स्वागत किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों बाबा के धाम में प्राण प्रतिष्ठित किया गया था। 

काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुआ रामदरबार

श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर से कार्तिक में होने वाला मानस पाठ 30 अक्तूबर से आरंभ होगा। शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मां अन्नपूर्णा मंदिर के समक्ष सायंकाल श्री राम दरबार स्थापित किया गया। पुजारी राजू पंडित के सानिध्य में 11 पंडितों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के विग्रह की पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा के यजमान समाजसेवी प्रदीप तुलस्यान रहे। 

संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर को 111 भूदेवों द्वारा श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ होगा। राम कुमार कपूरिया व्यास महाराज के मुखारविंद से पाठ प्रारंभ होगा।  कथा व्यास बाबा विश्वनाथ को भगवान राम की कथा सुनाएंगे। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव होंगे। मुख्य यजमान दीपक बजाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed