फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Corridor: special arrangements for handicapped and elderly devotees for entrance to sanctum sanctorum

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के धाम में वीवीआईपी होंगे दिव्यांग और बुजुर्ग भक्त, प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक खास इंतजाम

Tue, 30 Nov 2021 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Nov 2021 05:20 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक खास इंतजाम किए जाएंए, जिससे उन्हें बाबा के दर्शन में परेशानी न हो।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: special arrangements for handicapped and elderly devotees for entrance to sanctum sanctorum
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिव्य, अलौकिक और अद्भुत बाबा विश्वनाथ का धाम 13 दिसंबर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा। काशी पुराधिपति का हर भक्त तो वैसे उनके लिए बेहद खास है, लेकिन बाबा के धाम में आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वीवीआईपी का अहसास होगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर देश का पहला मंदिर होगा जहां प्रवेश से लेकर दर्शन तक दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम होंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को भव्यता के साथ ही सर्वसुविधाओं का अहसास भी कराएगा। भगवान विश्वेश्वर के आनंदकानन में आने वाले हर श्रद्धालु को विशेष होने का अहसास होगा। पूरे मंदिर परिसर को दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर ही निर्मित किया गया है। प्रवेश से लेकर निकास द्वार तक विशेष रैंप व एस्कलेटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गंगा का घाट, छत्ताद्वार, ढुंढिराज गणेश और नीलकंठ द्वार से आने वाले किसी भी दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालु को बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन होंगे। जलासेन घाट से बाबा के धाम में प्रवेश करने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर प्रशासन की ओर से व्हील चेयर के साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए निशुल्क ई रिक्शा का इंतजाम भी किया गया है। यात्री सुविधा हाल से स्कैनिंग के बाद मंदिर चौक इलाके से होते हुए श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। वहीं यात्री सुविधा केंद्र में बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग से टॉयलेट के इंतजाम भी किए गए हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर में हर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर में प्रवेश के सभी द्वार पर जहां-जहां सीढ़ियां बनाई गई हैं रैंप का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed