फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath Corridor Inauguration varanasi hotels guest houses and lodges house full tourism industry and many busieness boost

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: लोकार्पण से पहले शिव की नगरी बम-बम, शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज फुल, पैर रखने तक की जगह नहीं

Sun, 12 Dec 2021 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 10:04 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। देश भर से लोगों का काशी आगमन जारी है। आलम यह है कि  12 से 15 दिसंबर तक शहर के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रूम नहीं है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor Inauguration varanasi hotels guest houses and lodges house full tourism industry and many busieness boost
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात वार नौ त्योहार वाली काशी अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बम बोल रही है। जल, थल और नभ शिवमय होने के साथ ही हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गुंजायमान है। दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


आलम यह है कि काशी की सड़कें गुलजार हैं, होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। पर्यटन उद्योग और अन्य कारोबार में चार चांद नहीं बल्कि हजार चांद लग रहे हैं।  शहर में लगभग 80 तारांकित होटल सहित 800 छोटे-बडे़ होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला हाउस फुल है। 12 से 15 दिसंबर तक शहर के किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में रूम नहीं है।
विज्ञापन


होटलों की पार्किंग में भी जगह नहीं
ट्रवेल्स की गाड़ियां भी नहीं खाली हैं। बड़े-बड़े तारांकित होटलों और गेस्ट हाउस में वीवीआईपी, वीआईपी और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों, नेताओं और अन्य लोगों के लिए बुक है। छावनी क्षेत्र के होटलों की पार्किंग फुल हो गई है। काशी और वरुणा जोन के अलावा ग्रामीण इलाकों, पड़ाव, रामनगर, पीडीडीयूनगर तक के होटल, गेस्ट हाउस के कमरे फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: इन तस्वीरों को देख आप बोल पड़ेंगे- अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय... देखिए यहां की रौनक

देव दीपावली जैसा माहौल

Kashi Vishwanath Corridor Inauguration varanasi hotels guest houses and lodges house full tourism industry and many busieness boost
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही खानपान, ट्रांसपोर्ट और अन्य कारोबार का सेक्टर भी बम-बम बोल रहा है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि जैसा माहौल देव दीपावली पर होता है, उससे कहीं ज्यादा काशी शिवमय हो चुकी है।

दूर-दूर के लोग काशी आ रहे हैं। इस माह तक होटलों की बुकिंग फुल चल रही है। ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि लोकार्पण उत्सव से पर्यटन उद्योग बम-बम हो गया है। लोग आ रहे हैं तो हस्तशिल्प उत्पादों की भी खरीददारी कर रहे हैं।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा: 33 महीने बाद थमा मशीनों का शोर, 13 को पीएम करेंगे लोकार्पण, जानें खास बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे

Kashi Vishwanath Corridor Inauguration varanasi hotels guest houses and lodges house full tourism industry and many busieness boost
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद जबकि भाजपा अध्यक्ष सायंकाल पहुंचेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण सहित चौबेपुर में स्वर्वेद महामंदिर के कार्यक्रम का सीएम योगी जायजा लेंगे।  

अब मुख्यमंत्री पीएम के काशी प्रवास तक वाराणसी में रहेंगे। रविवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी आएंगे और विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के बाबत वरिष्ठ पदाधिकारियों संग तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 13 और 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को ही केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी वाराणसी पहुंच जाएंगे। 

घर बैठे ही देख सकेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

Kashi Vishwanath Corridor Inauguration varanasi hotels guest houses and lodges house full tourism industry and many busieness boost
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। तैयारी अंतिम दौर में है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर काशीवासियों में उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे।

लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजा दिया जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर वाराणसी के अलावा देश विदेश के विद्वान और साधु - संतों को काशी में आने का न्योता भेजा गया है।

 इस दौरान पीएम मोदी के साथ कुल 4000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के लाइव प्रसारण के लिए चैनलों के अलावा धार्मिक स्थलों, चौराहों पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से कराया जाएगा। जिससे जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकें ।    
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: गंगा जल लेकर पैदल ही गर्भगृह तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, बाबा के साथ काशी के सभी शिवालयों में होगा अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed