फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath corridor inauguration Pm modi to visit varanasi route diversion on 13 and 14 December

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: 13-14 दिसंबर को घर से निकलें तो रूट डायवर्जन देख लें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sat, 11 Dec 2021 10:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 10:41 AM IST
सार

13 और 14 दिसंबर को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से  कई मार्गों पर आम वाहनों के आवागमन और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। 

विज्ञापन
kashi vishwanath corridor inauguration Pm modi to visit varanasi route diversion on 13 and 14 December
वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 व 14 दिसंबर को शहर में होंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी आगमन काशी में हो रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से शहर के कई मार्गों पर आम वाहनों के आवागमन और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। साथ ही वाहनों के पार्किंग का भी निर्धारण किया गया है। 
विज्ञापन


संपूर्णानंद हैलीपैड से काल भैरव मंदिर व राजघाट कार्यक्रम
चौकाघाट से तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटला, मैदागिन चौराहा, कालभैरव मंदिर, विश्वेश्वरगंज तिराहा, मच्छोदरी, गायघाट, प्रहलादघाट, राजघाट, भदउचुंगी पुलिस बूथ तिराहा, राजघाट पुल, सूजाबाद पुलिस चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इधर आने वाले वाहनों को पड़ाव चौराहा से रामनगर चौराहा, चौकाघाट से अंधरापुल मरीमाई मंदिर की ओर, तेलियाबाग से मलदहिया होते हुए विशेश्वरगंज से गोलगड्डा होकर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर कार्यक्रम के दौरान
मैदागिन चौराहा से गोदौलिया, रामापुरा तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान मैदागिन चौराहे जाने वालों को कबीरचौरा पियरी चौकी से तेलियाबाग की ओर, गोदौलिया चौराहे, रामापुरा चौराहे से बेनिया बाग तिराहे से लहुराबीर की ओर जाएंगे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: सामने आया लोकार्पण के लिए मेहमानों को भेजा जा रहा बेहद खास निमंत्रण पत्र, आप भी देखिए

पीएम के संत रविदास घाट से बरेका प्रस्थान के दौरान

रविदास गेट से लंका, मालवीय चौराहा, नरिया, भिखारीपुर तिराहा व बरेका से ककमरमत्ता व मंडुआडीह चौराहा मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा।

मुख्यमंत्रियों के एयरपोर्ट से आवागमन के दौरान ऐसा होगा प्लान
भेल, तरना ओवर ब्रिज से गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर तिराहा, जेपी मेहता मार्ग से मिंट हाउस तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान गिलट बाजार से शिवपुर सेंट्रल जेल रोड से यूपी कालेज मार्ग, भोजूबीर से सिंधोरा रोड होते हुए अर्दली बाजार मार्ग, जेपी मेहता से सेंट्रल जेल मार्ग, गोलघर चौराहे से कचहरी पुलिस लाइन मार्ग की ओर, इंडिया होटल से जेएचवी मॉल होकर जाना होगा। 

14 दिसंबर को मुख्यमंत्रियों के बरेका जाने के दौरान

मिंट हाउस से नदेसर घौसाबाद होते हुए लकड़ मंडी चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा मंडुवाडीह होते हुए बीएलडब्ल्यू भिखारीपुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यही स्थिति मुख्यमंत्रियों के शहंशापुर स्थित पं. दीनदयाल प्रतिमा स्मृति उपवन तक जाने के दौरान रहेगा।

जिसमें सूजाबाद, पड़ाव चौराहा, 36वीं पीएसी,रामनगर चौराहा सहित टेंगरा मोड़ से अखरी बाईपास व शहंशाहपुर तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए विकल्प मार्ग से होकर जाना होगा। जिसके बाद आने के दौरान भी यही मार्ग प्रभावित रहेंगे। 

पार्किंग स्थलों का निर्धारण 
चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग का भी निर्धारण किया गया है। जिसमें वाहनों के पार्किंग के लिए बेनिया बाग पार्किंग, टाउन हाल पार्किंग, कंपनी बाग पार्किंग, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने, पीलीकोठी नेशनल इंटर कॉलेज, टाउन हॉल पार्किंग, और शापुरी मॉल पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के धाम में विग्रहों को मिलेगा पुराना स्थान, साकार होगी कण-कण शंकर की कल्पना, 145 शिवलिंग किए जाएंगे स्थापित

भारी वाहनों सहित रोडवेज और प्राइवेट बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध

पीएम आगमन के दौरान शहर में 13 और 14 दिसंबर को भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों को इंट्री नहीं मिलेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रयागराज से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को चांदपुर तक, आजमगढ़ की तरफ आने वालों को गोइठहां रिंग रोड तक, सोनभद्र से आने वाले वाहनों को टेंगरा मोड़ तक, जौनपुर से आने वाले वाहनों को बाबतपुर पुलिस चौकी तक, गाजीपुर से आने वाली वाहनों को संदहा तक और पीडीडीयूनगर से आने वाले वाहनों को पड़ाव रामनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम की अद्भुत छटा: सतरंगी रोशनी से नहाया बाबा का दरबार, तस्वीरों में देखें भव्य नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed