फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kashi vishvnath

सावन से पहले घर बैठे श्रद्धालुओं को मिलेगा बाबा का प्रसाद, शुरू हुईं तैयारियां

Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
kashi vishvnath
काशी विश्वनाथ मंदिर

हर साल की तरह इस साल भी सावन में बाबा के श्रद्धालुओं को घर बैठे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद डाकघर के माध्यम से मिलेगा। इसे लेकर डाक विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा बहुत से श्रद्धालु ऑनलाइन प्रसाद भी डाक विभाग से मंगवाते हैं। बाबा का प्रसाद भी लोगों को घर बैठे भेजने की सुविधा डाक विभाग में पिछले कई सालों से चल रही है। इस साल भी डिब्बाबंद प्रसाद श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा।
विज्ञापन



पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार के निर्देशन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। डिब्बाबंद प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय महायंत्रम, शिव चालीसा, धातु का बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से शिक्षा ग्रहण करते भोले बाबा की छवि वाला सिक्का, रुद्राक्ष की 108 दाने की माला के साथ ही रक्षा सूत्र आदि भी शामिल हैं। डाक विभाग में प्रसाद का पैकेट इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर से स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जून को खुला था बाबा विश्वनाथ का दरबार
81 दिनों के बाद नौ जून मंगलवार की सुबह छह बजे से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन शुरू हो गए थे। इस दौरान विश्वनाथ मंदिर खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग बाबा का दर्शन करने पहुंच गए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहता है, जो दूरी के साथ कतार लगवाती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थर्मल स्कैनिंग के बाद भक्तों का मंदिर में प्रवेश होता है। पांचों पंडवा गेट पर हैंड सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed