फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapith student union election date out

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

Wed, 03 Oct 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
kashi vidyapith student union election date out
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव 14 अक्तूबर को होगा। इससे पहले पांच अक्तूबर को नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ ही परिसर में आचार संहिता लागू हो गई।अधिसूचना जारी होने के साथ ही कैंपस में बिना परिचय पत्र के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. मुन्नी लाल की ओर से अधिसूचना के तहत पांच को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आनलाइन पंजीकरण होगा। पंजीकरण के लिए www.mgkvp.ac.in और sue.mgkvp.online पर लॉग इन किया जा सकता है। छह अक्तूबर को मानविकी संकाय में सुबह नौ बजे दोपहर दो बजे तक नामांकन और मूल प्रमाण पत्र सत्यापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शाम चार बजे वैध अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसी क्रम में सात अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 14 को मानविकी संकाय में ही सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही बार जुलूस, एक ही बार जनसभा

छात्रसंघ चुनाव वही लड़ पाएंगे जिनकी उपस्थिति 75 फीसदी या इससे ज्यादा होगी। ऑनलाइन नामांकन, पंजीकरण फार्म के प्रिंट आउट के साथ समर्थक, प्रस्तावक और उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क की रसीद व चालान के साथ निर्धारित प्रोफार्मा पर 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। 

उम्मीदवार पूरे चुनाव अवधि के दौरान एक ही बार जुलूस निकाल सकेंगे और एक बार जनसभा भी कर सकेंगे। इसके अलावा जनसभा में उम्मीदवार को भाषण देने का केवल एक अवसर ही दिया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर, वाद्य यंत्र, वाहन का इस्तेमाल वर्जित होगा।

पुरुष प्रत्याशी व उनके समर्थक महिला छात्रावासों में चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवार पांच हजार रुपये तक खर्च कर सकता है।  नामांकन के तहत ऑनलाइन पंजीकरण के लिए चुनाव कार्यालय में हेल्पलाइन की व्यवस्था भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed