फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith: Odd-semester exams in five districts to begin on November 20.

काशी विद्यापीठ : पांच जिलों में 20 नवंबर से होंगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapith: Odd-semester exams in five districts to begin on November 20.
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों (वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर एवं सोनभद्र जनपद) के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए विद्यार्थी 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। इधर, परीक्षा तिथि तय होने के बाद अब कोर्स को समय से पूरा कराना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 विषम सेमेस्टर के (विषम सेमेस्टर) के प्रथम/तृतीय सेमेस्टर केवल बैक/अंक सुधार भदोही, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद के छात्र/छात्राओं के साथ ही पंचम/सप्तम/नवम सेमेस्टर स्नातक/स्नातकोत्त/व्यावसायिक पाठ्यक्रम सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक की की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक फाॅर्म भरने के बाद विवि और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से संबंधित कार्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 3 अक्तूबर तक जमा की जाएगी। विद्यार्थियों को फॉर्म महाविद्यालय द्वारा अपने आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर 7 अक्तूबर तक अप्रूव करना होगा। 12 अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद महाविद्यालयों की ओर से 15 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed