Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Examination fees and admission fees must be submitted together by November 25

काशी विद्यापीठ: 25 नवंबर तक एक साथ जमा करनी होगी परीक्षा फीस और प्रवेश शुल्क, पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 17 Nov 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में स्नातक के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले महीने दिसंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क और परीक्षा फीस एक साथ जमा करने के लिए आखिरी मौका 25 नवंबर को दिया गया है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Examination fees and admission fees must be submitted together by November 25
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क और परीक्षा फीस एक साथ जमा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम मौका दिया है। मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर और एनटीपीसी परिसर के बीए, बीकॉम, बीएससी के विद्यार्थियों को 25 नवंबर तक प्रवेश शुल्क जमा करने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को कहा गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले महीने दिसंबर में प्रस्तावित हैं। इसे लेकर विवि के परीक्षा विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें छात्र संख्या के हिसाब से कॉपी, पेपर भेजने के साथ ही नॉमिनल रोल तैयार करने का काम भी चल रहा है। 
विज्ञापन


विवि में परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि पहले 17 नवंबर तक फीस जमा करने की तिथि तय की गई थी लेकिन अब 25 तक छात्र परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी गई है कि यह अंतिम बार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कल से मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय में जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 नवंबर से शुरू हो रही है। जो समय-सारिणी जारी की गई हैं, उसके तहत 18, 23, 25 और 27 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा विवि और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बीए एलएलबी नवम सेमेस्टर एवं एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। 9 दिसंबर तक कराई जाने वाली परीक्षा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। साथ ही एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 नवंबर से दोपहर 1 से 4 बजे तक कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed