फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith ban on political program Gyanvapi case hearing top 5 news of varanasi

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में राजनीतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध, ज्ञानवापी केस पर सुनवाई समेत पढ़ें 5 खबरें

Wed, 22 Jan 2025 09:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 Jan 2025 09:10 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित छात्र/छात्र नेताओं व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith ban on political program Gyanvapi case hearing top 5 news of varanasi
काशी विद्यापीठ व ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में किसी भी छात्र, छात्रनेता/व्यक्ति की ओर से किसी भी प्रकार का राजनीतिक कार्यक्रम कराना या राजनीतिक पार्टी से संबंधित झंडे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी के साथ ही अनुशासनहीनता में लिप्त मिलने पर संबंधित छात्र/छात्र नेताओं व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निलंबन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


चौडीकरण के लिए हटा रहे निर्माण
रथयात्रा से लक्सा तक की सड़क के चौड़ीकरण का काम मंगलवार से शुरू हो गया। गुरुवाग गुरुद्वारा के सामने निजी स्वामित्व वाली जमीन के निर्माण को हटाया जा रहा है। इस जमीन का इस्तेमाल सडक चौड़ीकरण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कैंट से लंका जाने वाले वाहनों को रथयात्रा से गुरुवाग जाने के दौरान काफी दिक्कत होती है। यहां वसंत कन्या इंटर कॉलेज से गुरुद्वारा तक का मार्ग काफी संकरा है। यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए वीडीए ने यहां की सड़क को चौड़ा करने का जिम्मा उठाया है। रथयात्रा चौराहे पर रोपवे का स्टेशन भी बन गया है। 

पक्षकार बनने की अर्जी पर 27 को सुनवाई

सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) युगल शंभू की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी के लॉर्ड विश्वेश्वर में सुनवाई हुई। इस मामले में बादी रहे हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी बेटी रेनू की ओर से कोर्ट में पक्षकार बनाने की अर्जी पर सुनवाई हुई। लॉर्ड विश्वेश्वर के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से अर्जी पर आपत्ति दाखिल की गई। उनकी अन्य दो बहनों के अर्जी पर वादमित्र की ओर से अभी आपत्ति दाखिल की जानी है।

इस मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। केस के तीन वादियों में से एक हरिहर पांडेय के देहांत के बाद उनकी बेटियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्र और रेनू पांडेय ने खुद को पक्षकार बनाने की मांग की है।  

ज्ञानवापी प्रकरण में अर्जी पर सुनवाई टली

अपर जिला जज चौदहवां देवकांत शुक्ला की कोर्ट में मंगलवार को ज्ञानवापी प्रकरण में मुख्तार अहमद अंसारी की पक्षकार बनने की निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई। लोअर कोर्ट से मूल पत्रावली नहीं आने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर के मूलवाद में मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से पक्षकार बनने की अर्जी खारिज एक साल पहले दी गई थी। 

तीन दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
रोड चौड़ीकरण के चलते विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर हटाए जाने और तार शिफ्टिंग के चलते 22 से 24 जनवरी तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोहता उपकेंद्र से 22 और 23 जनवरी को महेशपुर, बाौलिया, भिटारी, बाटामोड़ और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता प्रथम कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed