{"_id":"6a48bc5c773b4d76870ebd92","slug":"kashi-vidyapith-48th-convocation-ceremony-will-be-held-at-rudraksh-convention-centre-in-varanasi-on-july-28-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 28 को होगा काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह, ड्रेस कोड जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 28 को होगा काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह, ड्रेस कोड जान लें
Sat, 04 Jul 2026 01:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:25 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए गठित समितियों के साथ कार्यक्रमों की प्रगति और कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को सिगरा स्थित रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस बार दीक्षांत समारोह में छात्रों के जींस, टी-शर्ट तथा काले व गहरे रंग के वस्त्र पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए गठित समितियों के साथ कार्यक्रमों की प्रगति और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में दीक्षांत समारोह के प्रतिभागियों सहित सभी के लिए भारतीय पारंपरिक परिधान पहनना अनिवार्य किया गया। इसमें पुरुष पीले या बसंती रंग का कुर्ता तथा सफेद धोती-पैजामा पहनेंगे। वैकल्पिक रूप से पीले या बसंती रंग की शर्ट और सफेद पैंट भी पहन सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए पीतवर्णीय साड़ी या सलवार-सूट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
दीक्षांत स्मारिका और निमंत्रण पत्र के प्रारूप पर भी अंतिम मुहर लगी। साथ ही स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिणाम और योग्यता क्रम की स्थिति की भी जानकारी दी गई। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. बंशीधर पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।